लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल के दाम 100 रुपये पर पहुंचने वाले हैं, प्रधानमंत्री को बधाई: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 17, 2018 05:15 IST

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 130 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गये थे और उसके बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम नीचे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर ।कांग्रेस ने रविवार को पेट्रोल, डीजल के दाम को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि इनके दाम 100 रुपये पर पहुंचने वाले हैं और इसके लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी जानी चाहिये। 

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 130 डालर प्रति बैरल तक पहुंच गये थे और उसके बावजूद पेट्रोल, डीजल के दाम नीचे थे। लेकिन इस समय जब कच्चे तेल के दाम इसके करीब आधे स्तर पर हैं, पेट्रोल, डीजल के दाम अब तक के सबसे उच्चस्तर पर पहुंच गये हैं।

सिंघवी ने इस बारे में केन्दीय मंत्री रामदास अठावले की टिप्पणी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी देश के लोगों के प्रति ‘‘असंवेदनशील’’ और ‘‘भद्दा मजाक’’ है। 

सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पेट्रोल और डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं और अब ये 100 रुपये की तरफ बढ़ रहे हैं। मैं इनके शतक की तरफ बढ़ने के लिये प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह देखना होगा कि डीजल के दाम भी कब इस आंकड़े को छूते हैं।’’ 

उन्होंने कहा , लगता है कि अब पेट्रोल पंप पर भी मीटर को बदलना होगा, क्योंकि वहां तीन अंकों वाला मीटर अभी तक नहीं लगाया गया है। महाराष्ट्र के दो जिलों में पेट्रोल 91-92 रुपये लीटर बिक रहा है। यह स्थिति तो तब है जब कच्चे तेल का दाम 68 डालर प्रति बैरल चल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (अठावले) टिप्पणी भद्दा मजाक है। बढ़ते दाम को लेकर इस तरह मजाक करना बहुत ही असंवेदनशील तरीका है। मैं इसकी आलोचना ही कर सकता हूं।’’ 

केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री अठावले पेट्रोल, डीजल के दाम पर दिये गये बयान को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा था कि एक मंत्री के तौर पर पेट्रोल, डीजल के बढ़े दाम उन्हें परेशान नहीं करते हैं। अठावले ने हालांकि अपने बयान पर खेद जताया है और कहा है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील