लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन भारी उछाल, जानिए आपके शहर में आज का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 07:43 IST

Petrol Diesel Price Day: इससे पहले कच्चे तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच पांच जुलाई के आम बजट के दिन के बाद सबसे बड़ा उछाल मंगलवार को दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में गुरुवार (19 सितंबर) को डीजल भी 25 पैसे बढ़कर 65.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार (19 सितंबर) को पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़कर 72.42 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।

सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हाल में हुये हमलों का असर पेट्रोल-डीजल के रेट पर भी नजर आ रहा है। लगातार तीसरे दिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढोत्तरी हुई है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार (19 सितंबर) को पेट्रोल के दाम 25 पैसे बढ़कर 72.42 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है। इसी प्रकार मुंबई में 78.10, कोलकाता में 75.14 और चेन्नई में 75.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार (19 सितंबर) को डीजल भी 25 पैसे बढ़कर 65.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई में 69.04 रुपये, कोलकाता में 68.23 रुपये और चेन्नई में 69.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इससे पहले कच्चे तेल बाजार में उथल-पुथल के बीच पांच जुलाई के आम बजट के दिन के बाद सबसे बड़ा उछाल मंगलवार को दर्ज किया गया। दिल्ली में पेट्रोल का दाम मंगलवार को 14 पैसे बढ़ गया था और यह 72.17 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था। डीजल मंगलवार को 15 पैसे तेज हो कर 65.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

शनिवार को ड्रोन हमलों के कारण सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के दौरान तेल के मूल्य में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। तीस साल में यह सबसे बड़ी तेजी थी। इसका कारण हमलों से सऊदी अरब के उत्पादन पर प्रभाव पड़ना है।

हालांकि उसके बाद दाम में कुछ सुधार हुआ है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 0.26 प्रतिशत घटकर 64.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका में यह करीब 72 डॉलर बैरल पर पहुंच गया था।

अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 0.5 प्रतिशत घटकर 59.06 डॉलर बैरल रहा। सऊदी अरब के प्रभावित संयंत्रों से तेल उत्पाद तुरंत बहाल करने के संकेत के बाद दाम नीचे आये।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील