Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमत में आज भी गिरावट, जानें आपके शहर में 11 अक्टूबर के रेट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 11, 2019 07:34 AM2019-10-11T07:34:45+5:302019-10-11T07:34:45+5:30
Petrol Diesel Price Today: शुक्रवार (11 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 73.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसी प्रकार राजधानी दिल्ली में आज डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 66.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हमलों के कारण वैश्विक तेल बाजारों में उठा-पटक कम हुई है। इसका असर घरेलू बाजार की कीमतों में भी देखने को मिला है। भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी गिरावट दर्ज की गई है।
शुक्रवार (11 अक्टूबर) को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता होकर 73.54 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 76.18 रुपये, मुंबई में 79.15 रुपये और चेन्नई में 76.38 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
इसी प्रकार राजधानी दिल्ली में आज डीजल 6 पैसे सस्ता होकर 66.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में डीजल 69.11 रुपये, मुंबई में 69.97 रुपये और चेन्नई में 70.51 रुपये प्रति लीटर निर्धारित हुआ है।
चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।
भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर | पेट्रोल (रु/ली) | डीजल (रु/ली) |
---|---|---|
अहमदाबाद | 70.91 | 69.84 |
भोपाल | 81.68 | 73.00 |
इलाहाबाद | 75.12 | 67.07 |
चंडीगढ़ | 69.49 | 63.54 |
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।