लाइव न्यूज़ :

कझाकूटम-करोड बाईपास पर टोल के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय में याचिका

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:00 IST

Open in App

कोच्चि, सात सितंबर केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर राजमार्ग निर्माण का कार्य पूरा होने तक कझाकूटम-करोड बाईपास पर टोल वसूलना बंद करने अनुरोध किया गया है।

न्यायमूर्ति पीबी सुरेश कुमार ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री को इस अर्जी को रिट याचिका के तौर पर दर्ज करने का निर्देश दिया। अधिवक्ता केवी अभिलाष द्वारा दायर अर्जी को उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री की कुछ आपत्तियों की वजह से रिट याचिका के तौर पर सूचीबद्ध नहीं किया गया था।

यह अर्जी अदालत में अधिवक्ता जी सुधीर के माध्यम से दाखिल की गई है और कार्य पूरा होने तक टोल वसूलने पर रोक लगाने के अलावा टोला प्लाजा को तिरुवल्लम से हटाकार कझाकूटम और चक्का बाईपास के हिस्सें में कहीं स्थापित करने का अनुरोध किया गया।

याचिका में दावा किया गया है कि परियोजना अब तक पूरी नहीं हुई है और इसलिए टोल की वसूली ‘गैर कानूनी’ है और राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रह) नियमावली-2008 के विपरीत है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर कझारकूटूम-करोड बाईपास का 43 किलोमीटर हिस्सा कन्याकुमारी जाने के रास्ते में पड़ता है। याचिका में दावा किया गया है कि कझाकूटम से मुक्कोला के बीच की 26.7 किलोमीटर सड़क का निर्माण अबतक पूरा नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे