लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में दो साल तक बिना पैसे दिए ठहरा रहा शख्स, बिल 58 लाख रुपये का बना, मामला सामने आने के बाद FIR दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 13:24 IST

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक शख्स द्वारा बिना कोई पैसा दिए दो साल तक ठहरने का मामला सामने आया है। इस शख्स का बिल 58 लाख रुपये का आया है। अब मामले में होटल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Open in App

नयी दिल्ली: दिल्ली के एक पांच-सितारा होटल ने आरोप लगाया है कि उसका एक अतिथि होटल कर्मियों के साथ साठगांठ कर डेढ़ साल से अधिक समय तक बिना भुगतान के होटल में रहा, जिससे होटल को कथित रूप से 58 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआई) के पास एयरोसिटी स्थित होटल रोजिएट हाउस ने इस संबंध में आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है।

603 दिन होटल में रहा शख्स, 58 लाख का बिल

रोजिएट का संचालन करने वाली बर्ड एयरपोर्ट्स होटल प्राइवेट लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि विनोद मल्होत्रा द्वारा हाल में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, अंकुश दत्ता होटल में 603 दिन रहा, जिस पर 58 लाख रुपये का खर्च आया, लेकिन होटल छोड़ते समय उसने कोई भुगतान नहीं किया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि होटल के ‘फ्रंट ऑफिस विभाग’ के प्रमुख प्रेम प्रकाश ने नियमों का उल्लंघन कर दत्ता को लंबे समय तक होटल में ठहरने की अनुमति दी।

प्राथमिकी के मुताबिक, प्रकाश होटल के कमरे के किराये के बारे में फैसला लेने के लिए अधिकृत था और उसे सभी अतिथियों के बकाया पर नजर रखने वाली होटल की कंप्यूटर प्रणाली तक पहुंच हासिल थी। होटल प्रंधन को अंदेशा है कि प्रकाश को दत्ता से कुछ नकदी मिली होगी, जिससे वह अतिथियों का विवरण रखने वाली सॉफ्टवेयर प्रणाली में छेड़छाड़ कर होटल में अधिक दिनों तक रुकने में उसकी मदद करने के लिए राजी हो गया।

एक रात के लिए 2019 में बुक किया गया था कमरा

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘अंकुश दत्ता ने गलत तरीके से लाभ उठाने और होटल को उसके वाजिब किराये से वंचित करने के मकसद से प्रेम प्रकाश सहित कुछ ज्ञात और अज्ञात होटल कर्मियों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची।’’

होटल ने दावा किया है कि दत्ता ने 30 मई 2019 को होटल में एक रात के लिए कमरा बुक किया था। उसने आरोप लगाया है कि दत्ता को 31 मई 2019 को होटल से चले जाना था, लेकिन वह 22 जनवरी 2021 तक वहां ठहरा रहा। होटल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि उन्होंने ‘‘अपराध, विश्वासघात, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और खातों से छेड़छाड़ कर जालसाजी’’ की है। आईजीआई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :दिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारतDelhi: रूप नगर में पुराना फुटब्रिज ढहा, बेघर महिला की नाले में गिरकर मौत

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष