लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन रेमडेसिविर खरीदते वक्त ठगी का शिकार हुआ मुंबई का शख्स

By भाषा | Updated: May 12, 2021 11:18 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई मुंबई के एक शख्स के साथ ऑनलाइन कम कीमत में रेमडेसिविर इंजेक्शन दिलवाने के नाम पर 40,000 रुपये की ठगी की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए रेमडेसिविर दवा की फिलहाल बहुत ज्यादा मांग है।

अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह घटना 27 अप्रैल की है जब पीड़ित को रेमडेसिविर की छह शीशीयों की जरूरत थी।

ऑनलाइन दवा खोजने के दौरान उसे एक प्रमुख चिकित्सा कंपनी की सामाजिक शाखा का मोबाइल नंबर मिला।

अधिकारी ने बताया कि जब व्यक्ति ने नंबर मिलाया, तो दूसरी तरफ के व्यक्ति ने रेमडेसिविर के छह इंजेक्शनों के लिए उससे एक बैंक खाते में 20,400 रुपये डलवाने को कहा।

हालांकि, पैसा जमा नहीं हो पाया और उसे फिर से पैसा जमा करने को कहा गया। बाद में, पीड़ित व्यक्ति को समझ आया कि उसके खाते से दो बार पैसा निकल गया है।

अधिकारी ने बताया कि उसने चिकित्सा कंपनी के व्यक्ति को फिर से फोन किया और जब उसे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो वह समझ गया कि उसके साथ ठगी की गई है।

उन्होंने बताया कि ठगी के शिकार व्यक्ति ने तब खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में जांच के दौरान, खार पुलिस ने संबंधित बैंक से संपर्क किया और पाया गया कि आरोपी का खाता पटना स्थित शाखा में था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बैंक अधिकारियों से आरोपी के खाते से लेन-देन पर रोक लगाने को कहा और पीड़ित व्यक्ति द्वारा जमा की गई राशि को उसे लौटा दिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) एवं अन्य संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले