लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन समारोह में तलवार लेकर नाचने के मामले में व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 12:06 IST

Open in App

औरंगाबाद, 14 दिसंबर पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में जन्मदिन के एक समोराह में अपने हाथ में कथित रूप से तलवार लेकर नाचने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात को हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया।

पुलिस अधिकारी ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि यहां किराडपुरा इलाके में एक व्यक्ति के जन्मदिन पर आयोजित एक समारोह में दो लोग अपने हाथों में कथित रूप से तलवार लेकर नाचे।

जिंसी पुलिस थाने की एक टीम इस बारे में सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और यहां रहमानिया कॉलोनी के 19 वर्षीय निवासी को हिरासत में ले लिया और तलवार भी जब्त कर ली।

अधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय एक अन्य आरोपी घटनास्थल से भागने में सफल रहा।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शस्त्र कानून के प्रावधानों के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी