लाइव न्यूज़ :

संवेदनशील सूचना विदेशी गुप्तचर एजेंसी को देने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली पुलिस ने सेना की तैनाती के बारे में संवेदनशील जानकारी एक विदेशी खुफिया एजेंसी को देने के आरोप में 35 वर्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पंजाब के तरन तारन निवासी हरपाल सिंह के रूप में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एक अत्यंत कट्टरपंथी व्यक्ति को संवेदनशील जानकारी विदेशी खुफिया एजेंसी को देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उसने भारतीय सेना के कर्मियों, सेना की आवाजाही, भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारत की चौकियों पर सेना और बीएसएफ के ठिकानों और बंकरों से संबंधित जानकारी दी।’’

उन्होंने बताया कि जासूसी अभियान के वित्तपोषण के लिए हवाला धनराशि का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी का विदेशी खुफिया अधिकारियों से संबंध है और वह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील जानकारी देने के लिए अपने हैंडलर्स से अवैध तरीकों से धन प्राप्त कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि वह एक फार्म मशीनरी ऑपरेटर के रूप में काम कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर बाड़ लगाने का काम करने के दौरान, उसने गुप्त सूचना या दस्तावेज सीमामार पहुंचाने का एक तरीका खोज लिया था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष सेल) संजीव कुमार यादव ने कहा, ‘‘सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिंह दिल्ली आ रहा है। वह अपने स्रोतों से कुछ गुप्त दस्तावेज प्राप्त करने वाला था। इसके बाद, एक जाल बिछाया गया और सिंह को उत्तरी दिल्ली के मजनू का टीला इलाके से पकड़ लिया गया।’’

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सिंह ने संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने और उसे लाहौर स्थित अपने हैंडलर जसपाल को विभिन्न डिजिटल माध्यमों से देने में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया।

पुलिस ने बताया कि वह जासूसी के लिए वित्तपोषण हवाला चैनल के जरिए प्राप्त कर रहा था। पुलिस ने कहा कि उसे ओमान की अपनी यात्रा के दौरान अपने हैंडलर से मिलने का मौका भी मिला।

उन्होंने कहा कि उसके कब्जे से दो सिम कार्ड के साथ एक मोबाइल फोन, भारतीय सेना के गोपनीय दस्तावेज और यात्रा के लिए इस्तेमाल किए गए दो बस टिकट बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि साजिश में शामिल अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान और भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos