लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में साधु-संतों के लिए स्थायी आश्रम योजना: हरिद्वार की तर्ज पर धार्मिक शहर का विकास होगा

By बृजेश परमार | Updated: October 21, 2024 12:01 IST

हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों और अखाड़ों के लिए स्थायी आश्रम बनाने की एक विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत समस्त अखाड़े, साधु-संत, महामंडलेश्वर और अखाड़ा परिषद के अध्यक्षों को यहां स्थायी रूप से आश्रम बनाने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोजना का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों और कथाओं के लिए साधु-संतों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अल्प सूचना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कीशहर के बुनियादी ढांचे में स्थायी निर्माण कार्यों पर जोर दिया जाएगा

उज्जैन: हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में साधु-संतों और अखाड़ों के लिए स्थायी आश्रम बनाने की एक विशेष योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत समस्त अखाड़े, साधु-संत, महामंडलेश्वर और अखाड़ा परिषद के अध्यक्षों को यहां स्थायी रूप से आश्रम बनाने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों और कथाओं के लिए साधु-संतों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सिंहस्थ मेला कार्यालय में सोमवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अल्प सूचना पर  प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि उज्जैन में आने वाले समय में सिंहस्थ 2028 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए, शहर के बुनियादी ढांचे में स्थायी निर्माण कार्यों पर जोर दिया जाएगा। पहले अस्थायी रूप से बनने वाली सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों के बजाय अब स्थायी रूप से निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है ताकि बारिश के बाद भी संरचनाएं खराब न हों। उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से इस योजना को साकार किया जाएगा।

योजना के तहत साधु-संतों को पांच बीघा जमीन आवंटित की जाएगी, जिसमें से केवल एक बीघा पर निर्माण कार्य करने की अनुमति होगी, जबकि शेष भूमि को खुला रखना होगा। इसके अलावा, उज्जैन में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल जैसी बुनियादी सेवाएं भी रहेंगी, लेकिन साधु-संतों को भूमि आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।

शहर में विकास योजनाओं के साथ ही उज्जैन-देवास-इंदौर-फतेहाबाद के बीच वंदे मातरम सर्कल ट्रेन चलाने की स्वीकृति भी दी जा चुकी है, जिससे क्षेत्र की यातायात सुविधाओं में सुधार होगा। वहीं, दताना मताना स्थित एयरपोर्ट को भी विकसित किया जाएगा और उज्जैन में 24 घंटे हवाई सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

साधु-संतों और अखाड़ों को भूमि आवंटन की प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों द्वारा की जाएगी, जो महामंडलेश्वरों और अखाड़ा परिषद से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करेंगे। इस बड़े धार्मिक अभियान का उद्देश्य उज्जैन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में और भी समृद्ध बनाना है।

टॅग्स :Madhya PradeshUjjain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं