लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में ठंड से लोग बेहाल, दिल्ली में 22 साल का रिकॉर्ड टूटा, पहाड़ पर बर्फबारी जारी

By भाषा | Updated: December 18, 2019 14:19 IST

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर बरकरार है, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोनों राज्यों में सबसे कम तापमान नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, अमृतसर, लुधियाना और बठिंडा में कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही।अधिकारी के अनुसार हरियाणा के नारनौल में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिली और पारा नीचे गिरने से मंगलवार को ठंड और बढ़ गई। दिल्ली में 22 वर्षों में दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर बरकरार है, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोनों राज्यों में सबसे कम तापमान नारनौल में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, अमृतसर, लुधियाना और बठिंडा में कोहरे की वजह से दृश्यता कम रही।

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी के अनुसार हरियाणा के नारनौल में तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान हिसार में 4.6, अंबाला में 7.7, रोहतक में छह और भिवानी में 6.3, करनाल में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पंजाब में न्यूनतम तापमान सबसे कम फरीदकोट में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद अमृतसर में 6.4, आदमपुर में छह, हलवारा 7.2, बठिंडा में 5.7, लुधियाना में 7.6, गुरदासपुर में 7.1 और पटियाला में आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आयी है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को कंपकंपी जारी रही क्योंकि अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 10 डिग्री नीचे 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 1997 में, अधिकतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज की सुबह इस मौसम में अब तक दर्ज सबसे सर्द सुबह रही। यह तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आपेक्षिक आद्रता 90 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और तेज सर्द हवा चलने की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर 260 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है।

वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से 10 डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले 27 साल में यह दूसरा सबसे कम अधिकतम तापमान था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

बुधवार को भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान 14 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अधिकांश हिस्सों में हालिया बर्फबारी के बाद रात के तापमान में गिरावट जारी रही। हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलनों के चलते कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। दोनों ही क्षेत्रों में पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं लेकिन सुबह सूरज निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। उन्होंने बताया कि गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट का तापमान शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि श्रीनगर में तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। वहीं जम्मू में तापमान में कुछ सुधार हुआ है और यह 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन यहां बर्फीली हवाओं और बादल घिरे रहने के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के भद्रवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं रियासी जिले में माता वैष्णी देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर को सभी मौसमों में देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ने वाली एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगरू-रामसू और रामबन जिले के माउमपस्सी में रात में भूस्खलन की घटनाएं हुईं जिसके बाद अधिकारियों ने दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में यातायात रोक दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के काफिले को मंगलवार दोपहर में मलबा हटाने के बाद आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है। हिमाचल प्रदेश में, मौसम शुष्क और ठंडा रहा।

मनाली, कुफरी, केलोंग और कल्पा में तापमान शून्य डिग्री से नीचे रहा। शिमला मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि राज्य में सबसे ठंडा स्थान लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग रहा, जहां तापमान शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर के बीच राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में मंगलवार को आसमान साफ रहा लेकिन कड़कड़ाती ठंड बरकरार रही। 12-13 दिसंबर को पहाड़ी राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई, जिससे कई राजमार्ग और सड़कें बंद हो गईं।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा में दिन का तापमान मंगलवार को सामान्य से कुछ डिग्री नीचे चला गया, जिससे दोनों राज्यों में ठंड बढ़ गई। अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि राजस्थान में शीत लहर तेज हो गई है, जबकि राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

टॅग्स :दिल्लीमौसमहिमाचल प्रदेशहरियाणापंजाबउत्तर प्रदेशबिहारउत्तराखण्डजम्मू कश्मीरशिमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"