लाइव न्यूज़ :

Free Electricity: दिल्ली के लोगों को मिलेगी फ्री बिजली! केजरीवाल का क्या है प्लान

By धीरज मिश्रा | Updated: January 29, 2024 18:07 IST

Free Electricity: दिल्ली के लोगों को अरविंद केजरीवाल की सरकार के द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है। अब अरविंद की सरकार का प्लान है कि लोगों को फ्री बिजली मुहैया कराई जाए।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल की सरकार के द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही हैलोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएंगे जिससे उनका बिजली बिल जीरो आएगाकेजरीवाल ने कहा कि इस नीति से आप महीने के 700 से 900 रुपये भी कमा सकते हैं

Free Electricity: दिल्ली के लोगों को अरविंद केजरीवाल की सरकार के द्वारा 200 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है। अब अरविंद की सरकार का प्लान है कि लोगों को फ्री बिजली मुहैया कराई जाए। दिल्ली के लोगों के लिए राहत वाली खबर खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को लेकर आए। केजरीवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान सोलर पॉलिसी 2024 के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि यह नीति लागू कर दी गई है। केजरीवाल ने कहा कि इस नीति के तहत लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएंगे, जिससे उनका बिजली बिल जीरो आएगा। इस दौरान भले ही उपभोक्ता जितना मर्जी यूनिट का इस्तेमाल करे।  

सोलर पॉलिसी से पैसे बचाए पैसे कमाए

केजरीवाल ने कहा कि इस नीति से आप महीने के 700 से 900 रुपये भी कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह नीति साल 2016 में लागूं की गई थी। दिल्ली में हम लोगों को फ्री में 200 यूनिट दे रहे हैं। वहीं 400 यूनिट आने पर आधा बिल लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले तीन सालों के भीतर सोलर पॉलिसी के तहत सरकारी इमारतों पर पैनल लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि साल 2015 में हमारी सरकार बनी, तो हमने एक सोलर नीति जारी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर किसी उपभोक्ता का 400 से अधिक यूनिट आता है तो उसे बिल लिया जाता है।

400 यूनिट का बिल भी जीरो हो जाएगा

केजरीवाल ने कहा कि सोलर पॉलिसी 2024 के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने से 400 से अधिक यूनिट बिजली आने पर भी बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद दिल्ली के सभी रेजिडेंटल का बिल ज़ीरो हो सकता है। पूरे देश में महंगाई दर 6% है जबकि दिल्ली सिर्फ 3% है। इस पॉलिसी के लागू होने के बाद दिल्ली में महंगाई दर और भी कम हो जाएगी। 

टॅग्स :दिल्लीAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप