लाइव न्यूज़ :

ब्राह्मण-भूमिहार समाज के लोगों ने यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में कराया बिहार बंद का आयोजन, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2023 16:21 IST

लोगों ने गुरुवार की सुबह बख्तियारपुर-रजौली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20 पर अकबरपुर के समीप नोनाय गांव के पास जाम लगा दिया। इधर, ट्विटर पर बिहार बंद ट्रेंड कर रहा है। मनीष कश्यप के समर्थक टि्वटर पर मनीष के समर्थन में ट्वीट करते रहे।

Open in App
ठळक मुद्देयूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद का ऐलान किया गया था।इस बंद का आंशिक असर सुबह से कई जिलों से सामने आया। राज्य के कई शहरों में समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद का ऐलान किया गया था। इस बंद का आंशिक असर सुबह से कई जिलों से सामने आया। राज्य के कई शहरों में समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। पटना, शेखपुरा, वैशाली, बेतिया, जहानाबाद और नालंदा समेत कई शहरों में मनीष के समर्थक सड़कों पर उतरे और सड़कों को जाम किया। 

प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ नारेबाजी की। जगह-जगह आगजनी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा, फिर जाम खुलवाया। पटना के कारगिल चौक पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की। कारगिल चौक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पटना के आसपास के क्षेत्रों में भी बंद को लेकर मनीष के समर्थक सड़क पर उतरे। 

लोगों ने गुरुवार की सुबह बख्तियारपुर-रजौली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20 पर अकबरपुर के समीप नोनाय गांव के पास जाम लगा दिया। इधर, ट्विटर पर बिहार बंद ट्रेंड कर रहा है। मनीष कश्यप के समर्थक टि्वटर पर मनीष के समर्थन में ट्वीट करते रहे। समर्थकों का कहना है कि मनीष कश्यप को गलत फंसाया जा रहा है। ट्विटर पर ट्वीट कर उसके समर्थक मनीष कश्यप को रिहा करने की मांग कर रहे हैं। 

बता दें कि राज्य में बंद का आह्वान ब्राह्मण-भूमिहार समाज से आने वाले और राष्ट्रीय जन जन पार्टी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार और मनीष कश्यप के समर्थकों ने किया था। समर्थकों ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। सूत्रों के अनुसार मनीष कश्यप रिमांड के पहले दिन ईओयू के सामने गिड़गिड़ाता रहा। पूछताछ के दौरान वो माफी मांगता रहा। 

डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जब उससे पूछताछ की जा रही है, तो वह कई चीजें स्वीकार नहीं कर रहा है। ईओयू ने मनीष से पूछा कि वह वारंट निकलने के दौरान क्यों भागा और इस दौरान कहां रहा। इस पर मनीष ने बताया कि वह गुरुग्राम और दिल्ली गया था। उसे लगा था कि कुछ दिनों में मामला शांत हो जाएगा मगर कुर्की की कार्रवाई होता देख वह थाने में सरेंडर कर दिया। 

ईओयू ने मनीष के सहयोगी नागेश कश्यप को भी गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि मनीष कश्यप का साथ देने वाले कई कोचिंग संचालक भी ईओयू के राडार पर हैं। खान सर से भी पूछताछ हो सकती है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब