लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की दमदार सफलता, अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कह दी ये बात

By भाषा | Updated: May 2, 2021 14:47 IST

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के लिए नतीजे उत्साहित करने वाले हैं। पार्टी एक बार फिर राज्य में सत्ता पर काबिज होती दिख रही है। ऐसे में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में तृणमूल रुझानों में बहुमत के पार, अखिलेश यादव ने खास अंदाज में दी ममता बनर्जी को बधाईअखिलेश ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा और एक ममता बनर्जी के साथ अपनी तस्वीर भी ट्वीट कीअखिलेश ने लिखा- भाजपा को एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष का जवाब मिला है

लखनऊ: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को विशाल बढ़त मिलने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज किया है।

अखिलेश ने एक ट्वीट कर कहा, "पश्चिम बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू सुश्री ममता बनर्जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।"

उन्होंने इसी ट्वीट में कहा "ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुंहतोड़ जवाब है।"

यादव ने हैशटैग ‘दीदी_जिओ_दीदी’ का भी इस्तेमाल किया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को कड़ी टक्कर देने का मंसूबा लिए भाजपा ने खासा आक्रामक चुनाव प्रचार किया था, मगर मतगणना के रुझानों में वह टीएमसी से काफी पीछे है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में दोपहर करीब ढाई बजे तक के चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार तृणमूल कांग्रेस ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव आयोग के अनुसार 286 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें तृणमूल 202 सीटों पर आगे है। भाजपा अभी 79 सीटों पर आगे है। 

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीअखिलेश यादवविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो