लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामलों में वृद्धि से प्रभावित क्षेत्रों में जुर्माना आनुपातिक रूप से कमः अदालत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिन क्षेत्रों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही है, वहां कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने पर लगाया गया जुर्माना आनुपातिक रूप से कम है।

कोविड-19 मानदंडों में सामाजिक दूरी का पालन और मास्क पहनना आदि शामिल हैं।

कोविड-19 प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय निर्देशों के उल्लंघन पर लगाए गए जुर्माने, दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की पीठ ने दिल्ली सरकार के प्रयासों पर सवाल किया।

पीठ ने गौर किया कि मानदंडों का उल्लंघन करने पर सात सितंबर से 16 नवंबर के बीच पूरे शहर में केवल पांच गिरफ्तारी की गयी। दक्षिण तथा दक्षिण पश्चिम दिल्ली, जो कोविड​​-19 संक्रमण में वृद्धि से प्रभावित हैं, में मानदंडों का पालन नहीं करने पर लगाया गया जुर्माना आनुपातिक रूप से बहुत कम है।

पीठ ने सुनवाई के दौरान यह भी कहा कि पहली बार उल्लंघन के लिए 500 रुपये और उसके बाद के उल्लंघन के लिए 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है तथा यह प्रतिरोधक प्रतीत नहीं हो रहा है।

पीठ ने कहा कि सरकार की कार्रवाई प्रतिरोधक होनी चाहिए ताकि लोग अधिक सतर्क रहें और मानदंडों का पालन करें।

अदालत ने कहा कि मानदंडों को लागू करने के संबंध में प्रशासन "शिथिल" रहा जिससे घरों के अंदर रह रहे और बेहद सतर्क लोग उन व्यक्तियों की वजह से संक्रमित हो रहे हैं जो सावधान नहीं हैं।

पीठ अधिवक्ता राकेश मल्होत्रा ​​की एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की जांच बढ़ाने और जल्दी रिपोर्ट का अनुरोध किया गया है।

दिल्ली सरकार ने अपने वकील सत्यकाम के माध्यम से दायर स्थिति रिपोर्ट में बताया कि कोविड-19 मानदंडों को लागू करने के लिए बहु-संगठनात्मक मोबाइल टीमों का गठन किया गया है और सात सितंबर से 16 नवंबर के बीच उल्लंघन करने वाले नागरिकों पर कुल 11.79 करोड़ रुपये एकत्र का जुर्माना लगाया गया।

पीठ को यह भी बताया गया कि इसी अवधि के दौरान दिल्ली पुलिस ने नागरिकों का चालान कर जुर्माने के तौर पर 26 करोड़ रुपये वसूले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल