लाइव न्यूज़ :

पेगासस स्पाईवेयर को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस ने भी खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, 22 जुलाई को राजभवन मार्च

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2021 19:54 IST

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री मोदी इजरायल गए थे और अब इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस पार्टी जासूसी कराने का घोर विरोध करती है. देश में जासूसी प्रकरण के खिलाफ राजभवन मार्च निकालेंगे. सरकार देश की विपक्षी पार्टियों पर इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्लैकमेल करने का काम कर रही है.

पटनाः पेगासस जासूसी कांड को लेकर अब बिहार प्रदेश कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार को घेरा है.

 

बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री मोदी इजरायल गए थे और अब इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी हो रही है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार देश के कई संस्थानों की जासूसी करवा रही है. कांग्रेस पार्टी जासूसी कराने का घोर विरोध करती है. 

मदन मोहन झा ने कहा कि आगामी 22 जुलाई को कांग्रेस पार्टी को देश में जासूसी प्रकरण के खिलाफ राजभवन मार्च निकालेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस सॉफ्टवेयर का उपयोग कई राज्यों के सरकार गिराने में उपयोग किया है. भाजपा सरकार देश की विपक्षी पार्टियों पर इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से ब्लैकमेल करने का काम कर रही है.

उन्होंने कहा की पेगासस सॉफ्टवेयर के माध्यम से देश के प्रमुख लोग, विपक्षी, पत्रकार, अधिकारियों की जासूसी नागरिक अधिकारों का हनन है. केंद्र सरकार जवाब दे की इस सॉफ्टवेयर को कब और कितने में खरीदा गया है? वहीँ प्रधानमंत्री इसका जवाब दें की विदेशी सॉफ्टवेयर से देश के प्रमुख लोगों की जासूसी गलत है या नहीं?

देश में जासूसी प्रकरण के कारण देश के गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस सॉफ्टवेयर के खिलाफ बयान दे रहे हैं. हो सकता है की नीतीश कुमार की भी निजता से जुडी हुई बात केंद्र सरकार के द्वारा रिकॉर्ड की गई हो. जिस कारण नीतीश कुमार को भाजपा से मिलने पर मजबूर होना पडा हो. जबकि नीतीश कुमार और भाजपा के पहले अच्छे रिश्ते नहीं थे.

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरकांग्रेसभारत सरकारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है