लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी को 2024 में प्रधानमंत्री बनना चाहिए, पवन खेड़ा ने कहा- भारी समर्थन से हमारा खून खौल रहा है

By अनिल शर्मा | Updated: December 24, 2022 11:07 IST

पवन खेड़ा ने कोविड को लेकर राहुल गांधी को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राहुल गांधी को पत्र लिख रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के लोग रैलियां निकाल रहे हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ राहुल गांधी के लिए नियम बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा को अब तक लोगों से मिले भारी समर्थन से हमारा खून खौल रहा हैः पवन खेड़ाएक सवाल के जवाब में पवन खेड़ा ने कहा कि निश्चित रूप से राहुल गांधी को 2024 में पीएम बनना चाहिए।

नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने पर शनिवार पार्टी के नेता काफी उत्साहित नजर आए। वहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाली यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "यात्रा को अब तक लोगों से मिले भारी समर्थन से हमारा खून खौल रहा है।" साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि साल 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

पवन खेड़ा से सवाल पूछा गया कि क्या राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे? इसके जवाब में कांग्रेस नेता ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि यह 2024 के चुनावों में तय किया जाएगा। बकौल पवन खेड़ा- "यह तो 2024 ही तय करेगा लेकिन अगर आप हमसे पूछें तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा राहुल गांधी और अशोक गहलोत को कोविड गाइडलाइंस का पालन करने या यात्रा रोकने के लिए लिखे गए पत्र के बारे में बात करते हुए खेड़ा ने भाजपा पर खुद को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री राहुल गांधी को पत्र लिख रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी के लोग रैलियां निकाल रहे हैं, लेकिन भाजपा सिर्फ राहुल गांधी के लिए नियम बना रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ''पिछले आठ साल से सत्ता पर काबिज लोगों की प्राथमिकता समाज का संतुलन बिगाड़ने में रही है। वे बड़े पैमाने पर समाज और भारत को तोड़ने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसलिए, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम समाज में संतुलन वापस लाने के बारे में बात करें।"

कांग्रेस द्वारा शुरू किए जा रहे ''हाथ से हाथ जोड़ो'' अभियान के बारे में बात करते हुए खेड़ा ने कहा कि इस यात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) से जो एकता का संदेश फैला है, उसे आगे बढ़ाना है। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा।

विपक्ष की एकजुटता पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी शामिल होना चाहता है वह हमसे जुड़ सकता है। उन्होंने कहा, "विभिन्न विपक्षी दलों के सांसद हमारे साथ आ रहे हैं।"

पैदल मार्च सुबह करीब 6 बजे एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन, फरीदाबाद से पदयात्रा शुरू करने के बाद हरियाणा से दिल्ली पहुंचा।यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने पर राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा कि भाजपा/आरएसएस की नीतियां भय फैलाने, इसे घृणा में बदलने के लिए है, हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, इस नफरत के खिलाफ हर भारतीय को महोब्बत की एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए। राहुल गांधी और बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस पदयात्रा में शामिल हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, वे (भाजपा) नफरत फैलाते हैं, हम प्यार बांटते हैं, हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं।

टॅग्स :Pawan Kheraभारत जोड़ो यात्राBharat Jodo Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए