लाइव न्यूज़ :

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 3 मार्च तक जारी रहेगी अंतरिम जमानत

By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2023 16:15 IST

गौरतलब है कि असम और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलफनामे दायर करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग के बाद अदालत ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की अलगी सुनवाई शुक्रवार को होने की संभवना है। 

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पवन खेड़ा की अंतरिम जमानत बढ़ी कोर्ट ने पवन खेड़ा को अतिरिक्त सुरक्षा देने का दिया आदेश मामले में अगली सुनवाई 3 मार्च को हो सकती है

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मामले में सुनवाई करते हुए उनकी अंतरिम जमानत की अवधि को बढ़ा दिया है। कांग्रेस नेता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 3 मार्च तक के लिए सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने पवन खेड़ा को बड़ी राहत मिली है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के नाम को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण 23 फरवरी को दिल्ली एयरपोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी और अब इसकी अवधि भी बढ़ा दी है। 

गौरतलब है कि असम और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हलफनामे दायर करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग के बाद अदालत ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की अलगी सुनवाई शुक्रवार को होने की संभवना है। 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पवन खेड़ा कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अगली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट असम और यूपी में दर्ज 3 एफआईआर को एक जगह ट्रांसफर करने पर विचार करेगा।

असम और यूपी सरकार ने केस में दवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को डाल दिया। मालूम हो कि पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी, लखनऊ और असम में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार खेड़ा पर आपराधिक साजिश रचने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाली उनकी टिप्पणी पर सांप्रदायिक वैमनस्य भड़काने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि 17 फरवरी को अडानी-हिंडनबर्ग मामले में एक प्रेस वार्ता के दौरान पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के पिता के नाम को गौतम दास कहा। इसके बाद उन्होंने अपने पास बैठे कार्यकर्ता से पूछा और कहा गौतम दास हो या दामोदर दास, फिर भी उनका काम गौतम दास वाला ही है। 

टॅग्स :Pawan Kheraकांग्रेससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर