लाइव न्यूज़ :

नवीन पटनायक के बोल, चुनावों के बाद भाजपा का दिल्ली का ‘मुख्य इंजन’ भी पटरी से उतर जाएगा

By भाषा | Updated: April 19, 2019 05:42 IST

बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य में ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार लाने की भाजपा नेताओं की अपील की आलोचना की और कहा कि दिल्ली में भगवा पार्टी का ....

Open in App

बीजद अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य में ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार लाने की भाजपा नेताओं की अपील की आलोचना की और कहा कि दिल्ली में भगवा पार्टी का ‘‘मुख्य इंजन (पार्टी नीत केंद्र सरकार)’’चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पटरी से उतर जाएगा।

पटनायक ने राज्य के लोगों से कहा कि विश्लेषण करें कि भाजपा कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ के चुनावों में ‘‘डबल इंजन’’ की मौजूदगी के बावजूद क्यों हार गई। लगातार पांचवीं बार जीतने की कोशिश में लगे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओडिशा के लोगों से अपील का जिक्र कर रहे थे जिसमें मोदी ने दिल्ली और ओडिशा में ‘‘डबल इंजन’’ की सरकार सुनिश्चित करने की अपील की है।

पटनायक ने कहा, ‘‘भाजपा का ‘डबल इंजन’ पहले ही पांच राज्यों में पटरी से उतर चुका है और 23 मई को इसके ‘मुख्य इंजन’ का भी यही हाल होगा जब चुनाव परिणामों की घोषणा होगी।’’

टॅग्स :नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारतVice Presidential Elections News: बीजद के 7 एमपी, नवीन पटनायक ने किया 'खेला'?, उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला

भारतVice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल