लाइव न्यूज़ :

पटना उच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारी पर हमले के मामले में बिहार पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 00:28 IST

Open in App

पटना, 18 दिसंबर पटना उच्च न्यायालय ने बिहार के नालंदा जिले में न्यायिक अधिकारी पर हमले की घटना का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को इस संबंध में राज्य के पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की ।

मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने नालंदा जिले में न्यायिक अधिकारी पर हमले की घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले की अगली सुनवाई 23 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश करने को कहा है ।

नालंदा जिले के हिलसा अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) जय किशोर दुबे की कार पर पथराव की घटना बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे हिलसा सूर्या मंदिर के पास उस समय हुई जब उनका वाहन एक मोटरसाइकिल से टकरा गया।

मोटरसाइकिल सवार ने एडीजे के वाहन चालक के साथ हाथापाई की और वाहन पर पत्थर फेंका, जिससे उसकी विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई। जल्द ही मोटरसाइकिल सवार के अन्य साथी भी इसमें शामिल हो गए और चालक के साथ उन्होंने भी दुर्व्यवहार किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर हवाई फायरिंग भी की।

एडीजे हालांकि इस घटना में बाल बाल बच गए और चालक सीधे वाहन को हिलसा थाने ले गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू