लाइव न्यूज़ :

पीके के सत्याग्रह के मंसूबों पर पटना जिला प्रशासन ने फेरा पानी, गंगा के किनारे बनाए जा रहे टेंट सिटी पर चला दिया बुलडोजर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2025 21:51 IST

पटना के मरीन ड्राइव इलाके में सत्याग्रह को लेकर पीके टेंट सिटी की निर्माण करा रहे थे, लेकिन पटना जिला प्रशासन ने उनके प्लान पर बुलडोजर चला दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ अब प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही है। 

Open in App

पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों के मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से सत्याग्रह पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की एक और कोशिश को पटना जिला प्रशासन ने नाकाम कर दिया है। पीके को गिरफ्तार के बाद बेउर जेल प्रकरण और बिना शर्त बेल मिलने के बाद भी पीके सत्याग्रह पर हैं। पटना के मरीन ड्राइव इलाके में सत्याग्रह को लेकर पीके टेंट सिटी की निर्माण करा रहे थे, लेकिन पटना जिला प्रशासन ने उनके प्लान पर बुलडोजर चला दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ अब प्राथमिकी की कार्रवाई चल रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर की ओर से पटना के मरीन ड्राइव में एक बा्र फिर से अनशन की तैयारी कर रहे थे। इसको लेकर ही मरीन ड्राइव परटेंट सिटी बनाने का काम चल रहा था। लेकिन इसकी भनक पटना जिला प्रशासन को लग गई और प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ पुलिस ने प्रशांत किशोर के टेंट सिटी को बसने से पहले ही उजाड़ दिया। 

इसको लेकर जन सुराज ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि जिस बिहार में गांधी ने चंपारण सत्याग्रह किया, उस बिहार में प्रशांत किशोर के आमरण अनशन से प्रदेश सरकार क्यों घबरा रही है? निजी जमीन पर बन रहे कैम्प का काम भी लोगों को पुलिस बल भेजकर रोका जा रहा है। दरअसल, 70 वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा में कथित धांधली के आरोप के बाद इसको लेकर सियासत शुरू हो गई थी। 

परीक्षा को रद्द कराने के लिए एक तरफ जहां बीपीएससी अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरह विपक्षी दल इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच छात्रों के मुद्दे को लेकर जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने सत्याग्रह करने का एलान कर दिया और पटना के गांधी मैदान में बिना जिला प्रशासन की अनुमति के आमरण अनशन पर बैठ गए। 

जिला प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बाद जब पीके ने इसका संज्ञान नहीं लिया तो जिला प्रशासन के आदेश पर पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पीके को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और पेशी के बाद कोर्ट ने शर्तों के साथ उन्हें बेल दे दी लेकिन पीके ने कोर्ट की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया और बेल लेने से मना कर दिया, जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और आखिरकार कोर्ट ने बिना शर्त पीके को जमानत दे दी।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारत1 जनवरी 2026 को ज्वाइन और 6 जनवरी को इस्तीफा, बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से क्यों दिया रिजाइन?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां