लाइव न्यूज़ :

सीएम हाउस में राजनीतिक बैठक पर भाजपा ने जताई नाराजगी, कहा-नीतीश कुमार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2023 15:03 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न राजनीतिक दलों का बैठक आयोजन करना सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। नीतीश कुमार बैठक कर लें, लेकिन कोई फायदा नहीं होने वाला है। बिहार को बर्बाद कर रहे है और जितने समय तक मुख्यमंत्री रहेंगे।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री आवास में विपक्षी एकता की बैठक किए जाने पर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हराने की रणनीति बनाने के लिए 18 दलों के विपक्षी नेताओं की पटना में मुख्यमंत्री आवास में महाबैठक हुई।

इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न राजनीतिक दलों का बैठक आयोजन करना सही नहीं है। नीतीश कुमार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी तरह का बैठक कर लें, लेकिन उनको कोई फायदा नहीं होने वाला है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार दूसरे के विधायकों के दम पर जितने रहना है, वे रह लें। लेकिन उनका हटना तय है। वे बिहार को बर्बाद कर रहे है और जितने समय तक मुख्यमंत्री रहेंगे। वो बिहार को बर्बाद ही करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में आज लूटिंग इंडिया वाले लोगों की बैठक हुई।

ये लोग ब्रेकिंग इंडिया करने वाले लोग हैं। ये लोग सिर्फ इस बैठक में वही लोग शामिल हो रहे हैं जिन पर पहले से ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा हुआ है। ये लोग कितनी भी कोशिश कर लें लोकसभा चुनाव में कोई फायदा नहीं होने वाला है। इस बार भी देश में भाजपा की सरकार आएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लाठी खाये लोग आज कांग्रेस के साथ बैठक कर रहे हैं। इन लोगो को शर्म भी नहीं आती है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आज  बलिदान दिवस है। भाजपा के लोग बलिदान दिवस मनाने का काम करते हैं। यह अपने आप में एक प्रतीक है कि कांग्रेसी किस तरह लोगों को बांटने का काम किए थे। कांग्रेस ने 567 रियायत जो बने उनको जोड़ने का काम सरदार पटेल ने किया।

लेकिन उसके बावजूद अखंड भारत के सपनों को कांग्रेस ने तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने ऑर्डिनेंस क्यों फाड़ा था? यही लालू प्रसाद यादव जी जिसने चारा खाया था, उनके खिलाफ आपने ऑर्डिनेंस फाड़ने का काम किया था। तो यह इनका दोहरा चरित्र है कि समय के हिसाब से बदलते हैं।

टॅग्स :Bihar BJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब