लाइव न्यूज़ :

पाटीदार आरक्षणः हार्दिक पटेल को हिरासत में लेने के बाद सूरत में फैला तनाव, भीड़ ने की आगजनी-तोड़फोड़

By भाषा | Updated: August 20, 2018 10:45 IST

Patidar Reservation Protests in Surat News Updates in Hindi:पाटीदार आंदोलन समिति (पास) ने इस इलाके के पार्किंग वाले स्थान पर उपवास कार्यक्रम की योजना बना रखी थी। इस सांकेतिक उपवास का लक्ष्य 25 अगस्त को हार्दिक के नियोजित कार्यक्रम के लिए मैदान आवंटन की मांग था।

Open in App

सूरत, 20 अगस्तः अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा देशद्रोह के एक पुराने मामले में हार्दिक पटेल और करीबी साथी पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता अल्पेश कठेरिया की हिरासत के विरोध में भीड़ ने रविवार रात सूरत में बीआरटीएस की एक बस फूंक दी और एक बस स्टैंड पर तोड़फोड़ की,  जिससे शहर में तनाव पैदा हो गया। योगी चौक इलाके में बस को आग लगाई गई और वरच्छा इलाके में बस स्टैंड पर तोड़फोड़ की गई। 

भीड़ ने सड़कों पर टायर भी फूंके और पथराव किया। कठेरिया को अहमदाबाद में अपराध शाखा ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह सांकेतिक उपवास पर बैठने जा रहे थे। सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, नेता हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों को रविवार अहमदाबाद निकोल इलाके में उपवास आयोजित करने का प्रयास करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पाटीदार आंदोलन समिति (पास) ने इस इलाके के पार्किंग वाले स्थान पर उपवास कार्यक्रम की योजना बना रखी थी। इस सांकेतिक उपवास का लक्ष्य 25 अगस्त को हार्दिक के नियोजित कार्यक्रम के लिए मैदान आवंटन की मांग था। पटेल नौकरियों एवं शिक्षा में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। हार्दिक ने 25 अगस्त से आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठने की घोषणा की थी।

डीसीपी (अपराध शाखा) दीप भद्रन ने कहा, ‘‘हार्दिक और आठ अन्य लोग हार्दिक के घर के बाहर अवैध रुप से जमा होने और अन्य आरोपों को लेकर हिरासत में लिये गये हैं। ’’ डीसीपी (जोन V) हिमकर सिंह ने बताया कि पुलिस ने निकोल और रामोल इलाकों से कम से कम 30 नेता और समर्थक गिरफ्तार किये गये हैं। वे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे जिसकी पुलिस अनुमति नहीं थी।

हार्दिक को हिरासत में लिये जाने के बाद कई पास सदस्यों ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए अपराध शाखा के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले हार्दिक के सहयोगी निखिल सवानी ने भाजपा पर दमन का आरोप लगाया। हार्दिक ने 25 अगस्त के कार्यक्रम के वास्ते अनुमति के संबंध में हस्तक्षेप करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से भेंट की थी। 

टॅग्स :हार्दिक पटेलआरक्षणगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत