लाइव न्यूज़ :

सरकार जारी करेगी नए पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ के लिए नहीं हो सकेगा इस्तेमाल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 13, 2018 11:04 IST

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय पासपोर्ट पर आखिरी पन्ना नहीं मुद्रित रहेगा।

Open in App

जल्द ही पासपोर्ट को भारतीय नागरिक निवास प्रमाण-पत्र की तरह नहीं इस्तेमाल कर सकेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय पासपोर्ट पर आखिरी पन्ना नहीं मुद्रित रहेगा। भारत सरकार जल्द ही नए पासपोर्ट जारी करेगी जिनमें पता, पिता का नाम, माता और पत्नी के नाम जैसी जानकारियां नहीं रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार नारंगी रंग के भी कुछ पासपोर्ट जारी करेगी। नारंगी पासपोर्ट धारकों को एयरपोर्ट आवज्रन (इमिग्रेशन) में होने वाली जाँच में प्राथमिकता दी जाएगी ताकि उनकी जाँच कम समय में हो सके। 

ये फैसला विदेश मंत्रालय और महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के साझा पैनल की रिपोर्ट की रोशनी में लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने मीडिया को बताया कि ये रिपोर्ट मंत्रालय ने स्वीकार कर ली है। मौजूदा पासपोर्ट के आखिरी पन्ने पर इमग्रेश की मौजूदा स्थिति भी मुद्रित रहती है जो अब नहीं रहेगी। मंत्रालय ने साफ किया है कि ये जानकारियां भले ही पासपोर्ट पर मुद्रित न रहें लेकिन मंत्रालय के दस्तावेज में ये सारी जानकारी रहेगी ताकि सरकार का कामकाज इससे प्रभावित न हो।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया, "चूँकि अब पासपोर्ट पर आखिरी पन्ना मुद्रित नहीं होगा तो ईसीआर (इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड) पासपोर्ट धारकों को नारंगी कवर वाला पासपोर्ट दिया जाएगा और  नॉन-ईसीआर वाले पासपोर्ट धारकों को पहले की तरह नीले कवर वाला पासपोर्ट दिया जाएगा।"

वर्तमान में भारत सरकार तीन रंगों वाले कवर में पासपोर्ट जारी करती रही है। सरकारी अधिकारियों को सफेद कवर वाले, राजनयिकों को लाल कवर वाले और आम नागरिकों को नीले कवर वाले पासपोर्ट जारी किए जाते रहे हैं। नए पासपोर्ट नासिक स्थिति इंडियन सिक्योरिटी प्रेस में तैयार हो रहे हैं। जिन नागरिकों को पुराना पासपोर्ट एक्सपायर कर जाएगा उन्हें नए सीरीज के पासपोर्ट आवंटित किए जाएंगे।

टॅग्स :इंडियासुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण