लाइव न्यूज़ :

मध्य रेलवे के यात्रियों को एसी किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी, घोषणा निरर्थक, जानिए कारण

By आनंद शर्मा | Updated: July 9, 2023 20:14 IST

मध्य रेलवे की एसी चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास वाली कुल 46 ट्रेनों में एसी किराए में फिलहाल छूट नहीं मिलने वाली है। इसकी वजह यह है कि मध्य रेलवे की ऐसी सभी ट्रेनों में 50 प्रतिशत से अधिक या कहें कि लगभग 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने की थी एसी कोच के यात्रियों को किराए में छूट देने की घोषणाहकीकत इससे जुदा नजर आ रही हैछूट ट्रेन में यात्री संख्या यानी ऑक्यूपेंसी के आधार पर दी जाएगी

नागपुर : एसी कोच के यात्रियों को किराए में छूट देने की घोषणा करके रेलवे बोर्ड वाहवाही तो जरूर लूट रहा है, लेकिन हकीकत इससे जुदा नजर आ रही है। मध्य रेलवे की ही बात करें तो यहां के किसी भी यात्री को एसी चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास की टिकट के किराए में फिलहाल कोई छूट नहीं मिलने वाली है। यह हम नहीं, बल्कि मध्य रेलवे प्रशासन ही कह रहा है।

गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने अनुभूति और विस्टाडोम कोच के साथ ही एसी सिटिंग वाली सभी ट्रेनों के एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में छूट देने की घोषणा की है। इसके तहत मूल किराए में अधिकतम 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा सकेगी। हालांकि, रिजर्वेशन चार्ज, सुपरफास्ट सरचार्ज, जीएसटी आदि अलग से देना होगा। लेकिन खास बात यह है कि रेल किराए में यह छूट ट्रेन में यात्री संख्या यानी ऑक्यूपेंसी के आधार पर दी जाएगी। शर्त यह रखी गई है कि बीते 30 दिनों में जिन ट्रेनों की एसी चेयरकार/एक्जीक्यूटिव क्लास में ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत से कम है, उन्हें इस डिस्काउंट ऑफर में शामिल किया जाएगा। इसमें भी छूट देते वक्त परिवहन के स्पर्धात्मक मोड के किराए को ध्यान में रखा जाएगा। यह योजना एक साल तक चलेगी।

अब हकीकत यह सामने आई है कि मध्य रेलवे की एसी चेयरकार और एक्जीक्यूटिव क्लास वाली कुल 46 ट्रेनों में एसी किराए में फिलहाल छूट नहीं मिलने वाली है। इसकी वजह यह है कि मध्य रेलवे की ऐसी सभी ट्रेनों में 50 प्रतिशत से अधिक या कहें कि लगभग 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है। इतना ही नहीं, मध्य रेलवे के कार्यक्षेत्र से चलने वाली सभी 4 वंदे भारत ट्रेनों का भी यही हाल है।

नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत भी हाउसफुल

पूर्व में यह चर्चा हो रही थी कि नागपुर-बिलासपुर वंदेभारत एक्सप्रेस के एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में यात्रियों को इस योजना के तहत छूट का लाभ मिलेगा। लेकिन सच्चाई यह है कि वंदेभारत ट्रेन हाउसफुल चल रही है। इसी वजह से इसके यात्रियों को डिस्काउंट स्कीम का लाभ फिलहाल नहीं मिलेगा। आगे जब इस ट्रेन में ऑक्यूपेंसी 50 प्रतिशत से कम होगी, तब जरूर छूट दी जा सकती है।

बता दें कि मध्य रेलवे ने तो अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है, लेकिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन की तरफ से एसी किराए में छूट के मसले पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

टॅग्स :RailwaysRailway MinistryVande BharatVande Bharat Express
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

ज़रा हटकेVIDEO: पटरी पर गुटखा थूकने गया शख्स, पीछे से आग रही वंदे भारत; पल भर में गई जान

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतRailway New Rules: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब दूसरे आरक्षण चार्ट तक मिलेगा बोर्डिंग स्टेशन बदलने का मौका, पूरी जानकारी यहां

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो