लाइव न्यूज़ :

संक्रमण के मामलों में वृद्धि वाले राज्यों से आ रहे यात्रियों की रैंडम जांच होगी: दिल्ली हवाई अड्डा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) उन राज्यों से आ रहे हवाई यात्रियों की यादृच्छिक कोविड-19 जांच करेगा, जहां कोविड-19 के मामलों में हाल में तेजी से वृद्धि हुई है। दिल्ली हवाईअड्डा संचालक डीआईएएल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यादृच्छिक (रैंडम) जांच में क्रम का पालन नहीं होता है। इसके तहत किसी भी यात्री को चुनकर उनकी जांच की जा सकती है।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा था कि देश में कोविड-19 की स्थिति ‘बद से बदतर’ की तरफ बढ़ रही है और यह खास तौर पर कुछ राज्यों के लिए चिंता की बड़ी बात है। केंद्र ने आगाह किया कि पूरा देश खतरे में हैं और फिलहाल आसन्न खतरों को नहीं देख पाने से इसकी ‘भारी कीमत’ अदा करनी पड़ सकती है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने बुधवार को ट्वीट कर बताया, ‘‘ सरकार के हालिया आदेश के अनुसार डीडीएमए संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि वाले राज्यों से आ रहे यात्रियों की यादृच्छिक तरीके से कोविड-19 जांच करेगा।’’

डीआईएएल ने बताया कि जांच के नमूने जमा करने के बाद यात्रियों को बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी। हालांकि, संक्रमित पाए गए यात्रियों को अनिवार्य तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार पृथकवास में रहना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में एक दिन में सामने आए 56,211 मामलों में से 78.56 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो