लाइव न्यूज़ :

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे पशुपति पारस

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति कुमार पारस ने शुक्रवार को कहा कि वह रामविलास पासवान की पुण्यतथि पर पटना में 12 सितंबर को अपने भतीजे चिराग पासवान द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में शरीक होंगे।

पारस ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि वह खुश हैं कि चिराग हाल ही में उनके पास आए और कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 12 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में निश्चित रूप से शरीक होउंगा। यह मेरे बड़े भाई की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम है। इसमें शामिल नहीं होने का कोई सवाल नहीं उठता। मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने बड़े भाई के आशीर्वाद से हूं। मुझे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) का भी आशीर्वाद प्राप्त है।’’

रामविलस पासवान के पुत्र एवं लोकसभा सदस्य चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद और कई अन्य नेताओं को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने चाचा पारस के आवास पर पहुंचकर उन्हें निमंत्रण दिया था।

अब तक यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पारस अपने भतीजे चिराग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे भी या, नहीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस कार्यक्रम में उनके शामिल होने से चिराग के साथ मतभेद खत्म होने की शुरुआत होगी तो पारस ने कहा, ‘‘राजनीति अलग चीज है और परिवार का मामला अलग है। ये दोनों अलग अलग चीजें हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी हुई कि चिराग ने मेरे आवास पर आकर मुझे आमंत्रित किया। वह मेरे पुत्र, मेरे भतीजे हैं। वैसे, इसके लिए किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं थी। निमंत्रण के बिना भी, मैं कार्यक्रम शामिल होता।’’

पारस के मुताबिक, अपने बड़े भाई की पुण्यतिथि पर उन्होंने भी आठ अक्टूबर को बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बनाई है।

उन्होंने बताया कि वह इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण