लाइव न्यूज़ :

संसद मानसून सत्र में बदलाव, ऐसे अटेंडेंस लगाएंगे सांसद, ये हुए बदलाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2025 19:26 IST

सूत्रों ने बताया कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि कुछ सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिए बिना ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस नई व्यवस्था को लागू करने के इच्छुक हैं।लॉबी में उपस्थिति रजिस्टर की व्यवस्था कुछ समय जारी रहेगी।संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा।

नई दिल्लीः लोकसभा आगामी मानसून सत्र से अपने सदस्यों के लिए उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है, जिसके तहत वे लॉबी में जाकर नहीं, बल्कि अपनी आवंटित सीट पर ही उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे समय की बचत होगी, क्योंकि लॉबी में कई बार एकसाथ कई सांसदों के पहुंचने के कारण उपस्थिति दर्ज कराने में समय लग जाता है। सूत्रों ने बताया कि कई बार ऐसा भी हुआ है कि कुछ सांसद सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिए बिना ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते हैं।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस नई व्यवस्था को लागू करने के इच्छुक हैं और लॉबी में उपस्थिति रजिस्टर की व्यवस्था कुछ समय जारी रहेगी, ताकि सांसदों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली से परिचित होने का समय मिल जाए। बिरला ने पिछले साल संसद को कागज रहित बनाने के प्रयासों के तहत सदस्यों को लॉबी में एक इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट पर डिजिटल पेन का उपयोग करके सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का विकल्प दिया था।

गौरतलब है कि मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है। संसद सत्रों के दौरान अपने दैनिक भत्ते प्राप्त करने के लिए सदस्यों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रकांग्रेसBJPओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो