लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने केंद्रीय सूचना आयोग में स्वीकृत 160 पदों में से 100 पदों को आउटसोर्स किये जाने पर जताई चिंता, कर्मचारी चयन आयोग से कहा मामले की जांच करे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 2, 2023 14:21 IST

कार्मिक विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने केंद्रीय सूचना आयोग में स्वीकृत 160 पदों में से 100 पदों को अनुबंध के आधार पर आउटसोर्स किये जाने पर चिंता जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में बड़े पैमाने पर आउटसोर्स कर्मचारियों को भर्ती किया गया है संसदीय समिति ने सीआईसी में स्थाई भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग को ध्यान देने के लिए कहासीआईसी ने उपयुक्त उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण रिक्त पदों को भरने में खुद को अक्षम बताया

दिल्ली: केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) द्वारा बड़ी संख्या में भर्ती किये गए आउटसोर्स कर्मचारियों पर चिंता जाहिर करते हुए संसदीय समिति ने विभिन्न पदों पर कर्मचारियों के चयन के लिए कर्मचारी चयन आयोग से ध्यान देने के लिए कहा है। इसके साथ ही समिति ने यह भी पूछा है कि आयोग में सीधी भर्ती क्यों नहीं हो रही है और इसमें क्या बाधा आ रही है। संसदीय समिति के अनुसार सीआईसी ने 160 स्वीकृत पदों में से 100 पदों को अनुबंध के आधार पर आउटसोर्स कर्मचारियों के जरिये भरा है।

समाचार वेबसाइट इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार जब कार्मिक विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समिति ने हालिया रिपोर्ट के आधार पर सीआईसी से इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों को आउटसोर्स करने का कारण पूछा तो सीआईसी ने बताया कि वह उपयुक्त उम्मीदवारों की अनुपलब्धता के कारण आयोग में रिक्त सभी पदों को भरने में सक्षम नहीं है।

संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति का मानना है कि अनुबंधित कर्मचारी नियमित कार्यबल की भरपाई कर सकते हैं लेकिन वो स्थायी कर्मचारियों का विकल्प कतई नहीं हो सकते हैं।

इसके साथ ही रिपोर्ट की सिफारिश में कहा गया है कि कर्मचारी चयन आयोग को सीआईसी में सीधी भर्ती रिक्तियों में आने वाली बाधाओं पर गौर करना चाहिए और उस संबंध में स्पष्टीकरण देना चाहिए।

समिति ने यह भी कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम की धारा 25 के अनुसार सार्वजनिक प्राधिकरणों की तरह सीआईसी को भी तिमाही रिटर्न जमा करने की वैधानिक आवश्यकता है। हालांकि 2021-22 के दौरान केवल 95 फीसदी सार्वजनिक प्राधिकरणों की ओर से पेश किये गये रिपोर्टिंग वर्ष के दौरान सभी चार त्रैमासिक रिटर्न जमा किए कहा गया है।

इसके साथ ही संसदीय समिति ने यह भी कहा कि सीआईसी अपने वैधानिक दायित्वों को पूरा नहीं कर रहा है। इसलिए सिफारिश की जाती है कि सीआईसी सभी मंत्रालयों और स्वतंत्र विभागों पर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने के वैधानिक नियम का 100 फीसदी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए दबाव डाले।

टॅग्स :Central Information CommissionSSCParliamentary Committee
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 जनवरी 2026 को ज्वाइन और 6 जनवरी को इस्तीफा, बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से क्यों दिया रिजाइन?

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतजेल में बंद सोनम वांगचुक के HIAL इंस्टीट्यूट को UGC मान्यता देने की मांग, संसदीय समिति ने पैरवी

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष