लाइव न्यूज़ :

शीत सत्र पर कोविड का साया, वर्चुअल सत्र चाहते हैं सांसद, मानसून सत्र में उपराष्ट्रपति समेत 45 सांसद हुए थे संक्रमित

By हरीश गुप्ता | Updated: November 4, 2020 06:53 IST

Parliament Winter Session: कोविड-19 का असर अभी भी देश में जारी है. ऐसे में संसद के शीत सत्र को लेकर एक बार फिर मंथन शुरू हो गया है. कई सांसद वर्चुअल सत्र के पक्ष में हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमानसून सत्र 28 सितंबर को खत्म हुआ, अब शीत सत्र पर भी कोविड का सायासरकार वैसे अभी संवैधानिक रूप से संसद का शीत सत्र बुलाने के लिए बाध्य नहीं, नियमों के अनुसार दो सत्रों के बीच 6 महीने से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए

कोविड-19 महामारी ने नवंबर-दिसंबर में होने वाले संसद के शीत सत्र को लेकर सरकार को दोबारा विचार करने पर बाध्य कर दिया है. गत सितंबर में हुए मानसून सत्र में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कई केंद्रीय मंत्रियों समेत 45 संसद सदस्य संक्रमित हो गए थे. महामारी की चपेट में आकर एक केंद्रीय मंत्री का निधन हो गया था.

यद्यपि सरकार संवैधानिक और वैधानिक रूप से संसद का शीत सत्र बुलाने के लिए बाध्य नहीं है. मानसून सत्र 28 सितंबर को खत्म हुआ.

प्रावधानों के अनुसार दो सत्रों के बीच 6 महीने से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए. इसलिए सरकार अगले वर्ष मार्च में भी शीत सत्र बुला सकती है. लेकिन इसमें एक बाधा यह है कि संसद के बजट सत्र का अगले वर्ष 30 जनवरी को प्रारंभ होना अनिवार्य है.

कोविड-19 का खतरा चूंकि अभी टला नहीं है, सरकार सांसदों को खतरे में नहीं डालना चाहती. उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में राज्यसभा सभापति एवं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विचार-विमर्श शुरू कर दिया है.

प्रमुख विपक्षी दल से भी हालात को लेकर चर्चा की जाएगी. संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति इस बारे में संसदीय मामलों के मंत्रालय के प्रस्तुतिकरण के बाद कोई फैसला करेगी.

बिहार चुनाव के नतीजों से सत्र का कोई संबंध नहीं

हालांकि, सूत्रों ने इस बात को सिरे से खारिज किया है कि बिहार चुनाव के नतीजे का शीतसत्र आहूत करने से संबंध है, जैसा की मीडिया के तबके द्वारा कहा जा रहा है. सूत्रों ने खबरों पर आश्चर्य जताते हुए कहा है कि किसी राज्य के चुनाव नतीजों का शीत सत्र से क्या संबंध हो सकता है. 

सांसदों ने कहा - जान खतरे में न डाली जाए कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में सांसदों ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि उनके जीवन को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए. सत्र का आयोजन वर्चुअल तरीके से होना चाहिए. मानसून सत्र में भले ही सांसद व्यक्तिगत रूप से मौजूद थे, लेकिन कोविड-19 की वजह से सत्र को छोटा कर दिया गया था.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियासंसदकोरोना वायरस इंडियाएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव