Parliament Winter Session: "आज 7.8 फीसदी की हिंदू ग्रोथ रेट है, भारतीय अर्थव्यवस्था का पहले उड़ता था मजाक", सुधांशु त्रिवेदी ने संसद में कहा

By आकाश चौरसिया | Published: December 6, 2023 06:52 PM2023-12-06T18:52:03+5:302023-12-06T19:13:13+5:30

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संसद में कहा कि भारत के पास पीएम मोदी के नेतृत्व में विदेशी मुद्रा भंडार 500 बिलियन है। इससे पहले 2003-2004 में विदेशी मुद्रा भंडार 1 मिलियन था।

Parliament Winter Session Hindu growth rate is 7.8 percent earlier Indian economy was a joke Sudhanshu Trivedi said | Parliament Winter Session: "आज 7.8 फीसदी की हिंदू ग्रोथ रेट है, भारतीय अर्थव्यवस्था का पहले उड़ता था मजाक", सुधांशु त्रिवेदी ने संसद में कहा

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsसांसद ने कहा 1990-92 में विवादित ढांचा भी गिरा और नेहरु मॉडल भी समाप्त हुआजैसे ही राम लला का आंदोलन शुरु हुआ, वैसे ही अर्थव्यवस्था में परिवर्तन शुरु हुआ- सुधांशु त्रिवेदी1990 से 92 के दौर में भारतीय अर्थव्यव्सथा खुलने का और साथ ही राजनीति में भी परिवर्तन आया

Parliament Winter Session: भाजपा सुधांशु त्रिवेदी ने संसद में कहा कि एक दौर था, जब भारतीय अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाया जाता था। इसके साथ ही कहा जाता था कि आर्थिक मोर्चे पर 2 फीसद से ज्यादा भारत नहीं बढ़ सकता है। लेकिन, आज हमने 7.8 फीसदी की ग्रोथ की है, जिसे हिंदू विकास दर कहा जाता है। 

जब देश आजाद हुआ, उस वक्त भारत की अर्थव्यवस्था पर ताला लगा हुआ था और आज जो परिवर्तन हो रहा है वो सब प्रधानमोदी की देन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब ताला खुला तो उस समय श्रीराम लला भी ताले में थे और विपक्षी कहते थे तब, हमारे पास ज्यादा संसाधन थे नहीं और हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। 

वहीं, उन्होंने आगे अपने भाषण में कहा, जैसे ही राम लला का आंदोलन शुरु हुआ, वैसे ही अर्थव्यवस्था में परिवर्तन शुरु हुआ। 1990 से 1992 के दौर में भारतीय अर्थव्यव्सथा खुलने का और साथ ही राजनीति में भी परिवर्तन आया।

सांसद ने कहा इसी समय विवादित ढांचा भी गिरा और नेहरु मॉडल भी समाप्त हुआ। उस समय विदेशी मुद्रा भंडार में भी 1 मिलियन था, एक बड़ा दौर आया जिसमें 2003-04 में करेंट अकाउंट भी बढ़ा। भारत के लिए कामयाबी की कहानी उसी समय से लिखी गई। 

यही वो दौर था, जब खुदाई से 70 खंबे निकले और पता चला की भगवान राम लला यही विराजे थे। अब मोदी जी के नेतृत्व में विदेशी मुद्रा भंडार 500 बिलियन है। 

Web Title: Parliament Winter Session Hindu growth rate is 7.8 percent earlier Indian economy was a joke Sudhanshu Trivedi said

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे