लाइव न्यूज़ :

अविश्ववास प्रस्ताव: बीजेपी को बोलने के लिए 3 घण्टे 33 मिनट, कांग्रेस को मिले केवल 38 मिनट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 20, 2018 12:00 IST

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में एक ओर जहां कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर बीजू जनता दल ने सदन से वॉक आउट कर लिया है, जबकि शिवसेना ने भी वॉक आउट करने  का  फैसला किया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में एक ओर जहां कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर बीजू जनता दल ने सदन से वॉक आउट कर लिया है, जबकि शिवसेना ने भी वॉक आउट करने  का  फैसला किया है। 

सत्र के पहले ही दिन विपक्ष में बैठी कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के सामने अविश्वास प्रस्ताव रखा था। जिसमें से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर तेलुगु देशम पार्टी (पीडीपी) की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकर किया था। 

No-Confidence Motion LIVE: टीडीपी का मोदी सरकार पर करारा हमला, कहा-आंध्र प्रदेश के साथ किया गया भेदभाव

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले मुख्य दल तेलुगु देशम पार्टी सबसे पहले चर्चा करेगा, हांलाकि उसे अपनी बात रखने के लिए महज 13 मिनट का समय मिला है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को प्रस्ताव पर अपने विचार रखने के लिए 38 मिनट का समय दिया गया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़के अपनी बात रख सकते हैं।

इस मामले में तेलुगु देशम पार्टी ने चर्चा के लिए महज 13 मिनट का समय मिलने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि कांग्रेस को 38 मिनट अन्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक को  29 मिनट, तृणमूल कांग्रेस को 27 मिनट , बीजू जनता दल (बीजद) को 15 मिनट, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को 9 मिनट और अकेले बहुमत वाली सत्तारूढ़ बीजेपी को चर्चा में तीन घंटे और 33 मिनट का समय दिया गया है। ऐसा क्यों? 

भारतीय संसद का मॉनसून सत्र 2018 18 जुलाई से प्रारम्भ होकर 10 अगस्त तक चलेगा। सदन के के कुल 24 दिनों के इस सत्र में कुल 18 दिन सदन की बैठक होगी। सदन के इस सत्र में कुल 48 मामले पेश होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार इस दौरान 46 विधेयक और दो वित्तीय विधेयक पेश करेगी। इस सत्र में तीन तलाक़, मेडिकल एजुकेशन बिल और ट्रांसजेंडर बिल जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पेश होने वाले हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अविश्वास प्रस्तावसंसद मॉनसून सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गाँधीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील