Parliament Highlights: लोकसभा में उठा कर्नाटक सियासी संकट का मुद्दा, कांग्रेस ने बजट को बताया ‘त्रिशंकु बजट’
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 8, 2019 17:13 IST2019-07-08T11:13:55+5:302019-07-08T17:13:20+5:30

लाइव अपडेट
कर्नाटक में गंभीर संकट में घिरी कांग्रेस-जेडीएस सरकार को लेकर कांग्रेस ने सोमवार (8 जूलाई) को संसद में कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया है। वहीं, कर्नाटक में गठबंधन के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और जदएस ने सरकार बचाने के जद्दोजहद तेज कर दी है। इसे लेकर लोकसभा में हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं।
बता दें कि संसद में शुक्रवार (5 जुलाई) को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इसके बाद से शनिवार और रविवार के बाद आज यानी सोमवार को संसद शुरू होगा। वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को घोषणा किया था कि भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआई) के गठन के लिए मसौदा कानून इस साल बाद में (संसद में) पेश किया जाएगा।
मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार संसद के शीतकालीन सत्र में यह विधेयक पेश किया जा सकता है।
08 Jul, 19 : 01:34 PM
कांग्रेस में इस्तीफों के दौर पर राजनाथ सिंह का बयान
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम संसदीय लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं, राजनाथ सिंह ने कांग्रेस में इस्तीफों के दौर पर कहा कि कांग्रेस में इस्तीफा देने की शुरुआत राहुल गांधी ने की थी। इसके बाद उनके कई वरिष्ठ नेता इस्तीफा सौंप रहे हैं।
Rajnath Singh: We're committed to maintaining dignity of parliamentary democracy. Trend of submitting resignations was started by Rahul Gandhi in Congress,it wasn't started by us. He himself asked people to submit resignations,even senior leaders are submitting their resignations https://t.co/xYr87k6qEJ
— ANI (@ANI) July 8, 2019
08 Jul, 19 : 01:21 PM
कर्नाटक सियासी संकट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कर्नाटक में क्या हो रहा है इससे हमारी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। हमारी ने कभी भी खरीद-फरोख्त नहीं की।
Defence Minister Rajnath Singh in Lok Sabha: Our party has nothing to do with what is happening in Karnataka. Our party has never indulged in horse trading. pic.twitter.com/EqdWlBnXi1
— ANI (@ANI) July 8, 2019
08 Jul, 19 : 12:49 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी का आरोप
कर्नाटक में कई विधायकों के इस्तीफे के कारण कांग्रेस-जद(एस) सरकार पर आसन्न संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा ‘शिकारी पार्टी’ है।
Congress leader in the Lok Sabha Adhir Ranjan Chowdhury: We'll try to raise the #Karnataka issue in Parliament but we won't reveal our weapons. But it is clear that BJP is a 'poacher' party. pic.twitter.com/ihXpoMxO1k
— ANI (@ANI) July 8, 2019
08 Jul, 19 : 11:49 AM
राज्य सभा सदस्य बने विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री ने राज्य सभा में सदस्यता के तौर पर शपथ ग्रहण किया।
External Affairs Minister Dr S Jaishankar takes oath as Rajya Sabha MP pic.twitter.com/FR9zBz354g
— ANI (@ANI) July 8, 2019
08 Jul, 19 : 11:25 AM
कर्नाटक में सियासी संकट को लेकर कांग्रेस ने दिया कार्यस्थगन का प्रस्ताव
Congress party has given Adjournment Motion Notice in Lok Sabha on 'BJP trying to topple Congress-JDS government in Karnataka'. pic.twitter.com/vPrGr3ePOG
— ANI (@ANI) July 8, 2019
08 Jul, 19 : 11:22 AM
DMK सांसद ने नीट एग्जामिनेशन को लेकर दिया कार्यस्थगन का प्रस्ताव
DMK सांसद टीआर बालू ने NEET एग्जामिनेशन को लेकर लोकसभा में कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया।
DMK MP TR Balu has given adjournment motion notice in Lok Sabha over NEET Examination"
— ANI (@ANI) July 8, 2019
08 Jul, 19 : 11:20 AM
TMC सांसदों का धरना
टीएमसी सांसदों ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में विनिवेश को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।
Delhi: TMC MPs hold protest in front of Gandhi statue in Parliament over disinvestment in Public sector undertakings (PSUs) pic.twitter.com/oNUwpuKdEt
— ANI (@ANI) July 8, 2019