लाइव न्यूज़ :

LIVE: सर्वदलीय बैठक शुरू, पीएम मोदी कर रहे हैं अध्यक्षता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2019 15:22 IST

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र (बजट-सत्र) का आज (18 जून) तीसरा दिन है। बीजेपी सांसद ओम बिरला के लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद पीएम मोदी अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय कराया।

Open in App

सत्रहवीं लोकसभा का पहला सत्र (बजट-सत्र) का आज (18 जून) तीसरा दिन है। बीजेपी के सांसद ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष बने। इधर, बिहार में ‘चमकी’ बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या 111 हो गई। चमकी बुखार एक्यूट इन्सेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) को कहा जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने रुख का फैसला आज करेंगे। 

19 Jun, 19 03:23 PM

पीएम मोदी की अध्यक्षता में सभी दलों की बैठक चल रही है।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में सभी दलों की बैठक चल रही है।

19 Jun, 19 12:51 PM

पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का परिचय दिया

पीएम मोदी ने लोकसभा में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय दिया।

19 Jun, 19 11:43 AM

काग्रेस ने बुधवार को सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक बुलाई थी, जोकि स्थगित कर दी गई है। हालांकि बैठक के स्थगित होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।  

19 Jun, 19 11:19 AM

राजस्थान की कोटा लोकसभा सीट से सांसद ओम बिरला 17वीं लोकसभा के स्पीकर बनाए गए हैं। उनका चुनाव निर्विरोध हुआ है। इस दौरान अध्यक्ष बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। 

19 Jun, 19 10:33 AM

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के नताओं से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। राहुल गांधी का आज जन्मदिन है और वह 49 वर्ष के हो गए हैं।

19 Jun, 19 10:02 AM

अरविंद केजरीवाल की जगह सर्वदलीय बैठक में आप नेता राघव चड्ढा जाएंगे

 

19 Jun, 19 08:10 AM

बिहार में ‘चमकी’ बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 111 हो गई। एसकेएमसीएच अस्पताल और केजरीवाल अस्पताल में मरने वालों की संख्या 110 हो गई है जबकि पड़ोसी पूर्वी चंपारण जिले में एक बच्चे की जान गई है। वैसे एईएस के ज्यादातर मामले मुजफ्फरपुर में सामने आए हैं लेकिन पड़ोस के पूर्वी चंपारण और वैशाली जैसे जिलों में भी इस तरह के मामलों की खबर है।

19 Jun, 19 08:09 AM

टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिये बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलायी गयी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

19 Jun, 19 08:09 AM

कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अपने रुख को लेकर बुधवार सुबह फैसला करेंगे। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के घटक दलों की बैठक हुई, हालांकि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर कोई फैसला नहीं हुआ।

19 Jun, 19 08:08 AM

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि बिड़ला के नाम के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल थे। इसके अलावा बीजद , वाईएसआर कांग्रेस , नेशनल पीपुल्स पार्टी , मिजो नेशनल फ्रंट और राजग के घटक दलों शिवसेना , अकाली दल , अन्नाद्रमुक , अपना दल , जदयू तथा लोजपा के सदस्यों ने बिड़ला के नाम के प्रस्ताव वाले समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किये।

19 Jun, 19 08:08 AM

भाजपा के सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी होंगे। राजग के विभिन्न घटक दलों के 13 लोकसभा सदस्यों ने इस पद के लिये बिड़ला के नाम की दावेदारी के प्रस्ताव का समर्थन किया है। राजस्थान के कोटा - बूंदी संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुये बिड़ला लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गये हैं।

टॅग्स :संसद बजट सत्रकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले