लाइव न्यूज़ :

प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने की मांग को लेकर अभिभावकों ने केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च अभिभावकों के एक समूह ने पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोले जाने की मांग को लेकर शनिवार को यहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया।

दिल्ली राज्य पब्लिक स्कूल प्रबंधन संघ के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी अभिभावकों ने कहा कि आंगनवाड़ियों, अदालतों और नौंवी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन फिर से शुरू हो गया है, इसलिए प्राथमिक कक्षाओं को भी फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

संघ के अध्यक्ष आर सी जैन ने कहा कि सरकार को माता-पिता को ऑनलाइन शिक्षण जारी रखने के साथ ही अपने बच्चों को स्कूल भेजने का विकल्प देना चाहिए।

जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सरकार को एक एसओपी जारी करनी चाहिए, जो अपने बच्चों को ऑफलाइन कक्षाओं में भेजना चाहते हैं और उन्हें कुछ दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए, और बाकी ऑनलाइन माध्यम से जारी रख सकते हैं।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में पिछले वर्ष मार्च से शिक्षण संस्थान बंद हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शैक्षणिक संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का काम शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो