लाइव न्यूज़ :

Paras Nath Rai Ghazipur Lok Sabha: 'मैं सिपाही हूं लड़ूंगा और जीतूंगा', बीजेपी उम्मीदवार ने भरी हुंकार

By धीरज मिश्रा | Updated: April 11, 2024 11:21 IST

Paras Nath Rai Ghazipur Lok Sabha: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देगाजीपुर से बीजेपी ने पारस नाथ राय को बनाया उम्मीदवार पासर नाथ ने कहा, मैं सिपाही हूं जीतूंगागाजीपुर लोकसभा से सपा ने अफजाल अंसारी को दिया है टिकट

Paras Nath Rai Ghazipur Lok Sabha: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने बुधवार को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। बीजेपी के द्वारा जारी लिस्ट में उत्तरप्रदेश के गाजीपुर लोकसभा सीट से पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है। पारस नाथ राय संघ से वर्षों से जुड़े हुए हैं। बीजेपी से टिकट मिलने पर पारस नाथ राय की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं एक सिपाही हूं लड़ूंगा और जीतूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता है कि मेरे सामने कौन चुनाव लड़ रहा है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे नहीं पता था कि मुझे बीजेपी ने टिकट दिया है। मुझे बताया गया कि आपको बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त यह लिस्ट आई। मैं उस वक्त क्लास में बच्चों को पढ़ा रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा जैसे संघ ने मुझे संगठन का एक और काम दे दिया है।

टिकट नहीं मांगा था

मीडिया के सवाल में जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने बीजेपी से चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगा था। इस सवाल के जवाब में पारस नाथ राय ने कहा कि मैंने कभी भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग नहीं की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं संघ का एक सामान्य कार्यकर्ता और सिपाही हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किसके खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। यही मेरे काम का आधार है। उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र में अब चुनावी की प्रक्रिया शुरू करूंगा।

गौर करने वाली बात यह है कि गाजीपुर की सीट वीवीआई सीट के तौर पर देखी जाती है। इस सीट पर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने काफी मंथन के बाद उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। पारस नाथ राय का इस सीट पर मुकाबला सपा के अफजाल अंसारी से होगा।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJPउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब