लाइव न्यूज़ :

'उद्धव, आदित्य ठाकरे ने सचिव वाजे को बहाल करने के लिए मुझ पर बनाया था दबाव', CBI को दिए बयान में परमबीर सिंह का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: June 21, 2022 08:09 IST

परमबीर सिंह ने सीबीआई को दिए बयान में कहा है कि सचिन वाजे की बहाली के लिए उन पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सहित आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख की ओर से भी दबाव बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनिलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे को बहाल करने के लिए बनाया गया था दबाव: परमबीर सिंहपरमबीर सिंह के अनुसार सीएम उद्धव ठाकरे सहित आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख ने बनाया था दबाव।वाजे को बाद में एनआईए ने एंटीलिया केस का कथित मास्टरमाइंड होने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य जो राज्य में कैबिनेट मंत्री भी हैं, उन्होंने उन पर निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे को बहाल करने के लिए 'दबाव' बनाया। परमबीर सिंह के ये आरोप राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर 'भ्रष्टाचार' पर आरोपपत्र का हिस्सा हैं।

वाजे को बाद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एंटीलिया केस का कथित मास्टरमाइंड होने के आरोप में गिरफ्तार किया था और बाद में उसे बर्खास्त कर दिया गया था। सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में देशमुख और उनके दो कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। सिंह का बयान सोमवार को बचाव पक्ष के वकीलों को सौंपे गए आरोपपत्र का हिस्सा है।

सीबीआई ने सिंह से पूछताछ करते हुए उनसे उन परिस्थितियों के बारे में पूछा था जिनके तहत जून 2020 में उनकी अध्यक्षता वाली निलंबन समीक्षा समिति ने वाजे को पुलिस बल में बहाल किया था।

परमबीर सिंह ने सीबीआई को दिए बयान में क्या कहा?

परमबीर सिंह ने अपने बयान में कहा है, 'गृह मंत्री (देशमुख) ने मास्क के जब्त किए जाने संबंधी मामले के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वाजे की प्रशंसा की थी और मुझसे कहा कि सचिन वाजे को बहाल किया जाना चाहिए। यह 22-23 मार्च, 2020 के आसपास का दिन था। कुछ दिनों बाद आदित्य ठाकरे के पीए सूरज चौहान मुझसे मिलने आए और उन्होंने मुझ पर सचिन वाजे को बहाल करने के लिए दबाव डाला। उन्होंने ये कहा कि आदित्य ठाकरे ऐसा चाहते हैं।'

परमबीर सिंह ने दावा किया कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और सीएम ने भी उन्हें वाजे को बहाल करने के लिए कहा।

परमबीर सिंह ने कहा, 'उन्होंने (चौहान) मुझे आदित्य ठाकरे को फोन करने के लिए भी कहा और मैंने उन्हें व्हाट्सएप पर फोन किया। आदित्य ठाकरे ने मुझे इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करने के लिए कहा। मैंने उद्धव ठाकरे के पीएसओ राजपूत के फोन पर फिर से व्हाट्सएप पर फोन किया। पीएसओ ने सीएम को फोन दिया और उन्होंने (ठाकरे) भी मुझसे सचिन वाजे को बहाल करने के लिए भी कहा।'

परमबीर सिंह ने दावा किया कि अप्रैल 2020 के पहले सप्ताह में फिर से तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने उन्हें वाजे को बहाल करने के लिए फोन किया। इस कॉल के बाद वाजे ने अपनी बहाली के लिए एक आवेदन के साथ 7 अप्रैल को सिंह से उनके कार्यालय में संपर्क किया।

पूर्व पुलिस प्रमुख ने कहा, 'मुझ पर दबाव के चलते और मुख्यमंत्री, आदित्य ठाकरे और गृह मंत्री द्वारा आदेश के बाद मैंने उक्त आवेदन पर 'सबसे जरूरी' (most urgent) लिखा था।'सिंह ने आगे कहा कि निलंबन तुरंत रद्द नहीं किया गया था क्योंकि समीक्षा समिति आमतौर पर हर तिमाही में केवल एक बार मिलती है।

परमबीर सिंह के अनुसार, 'इस अवधि में भी कुछ मौकों पर मैं गृह मंत्री और सीएम से मिला और ऐसी बैठकों के दौरान भी उन्होंने मुझसे कभी-कभार वाजे की बहाली के बारे में पूछा। जैसा कि मुझे याद है मुख्यमंत्री ने एक अवसर पर एक बैठक में इसका उल्लेख किया था। अनिल देशमुख एचएम ने मुझे एक से अधिक बार इस बारे में बात की थी।'

'अनिल देशमुख के बारे में दी थी जानकारी'

परमबीर सिंह ने बयान में कहा है कि उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा किये गए कथित गलत कृत्यों की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और अन्य मंत्रियों को दी थी। सिंह ने सीबीआई को दिए बयान में यह आरोप लगाया। सिंह ने यह भी कहा कि उन्होंने देशमुख के ‘गलत कृत्यों’ के बारे में मार्च 2021 में एनसीपी प्रमुख शरद पवार को भी बताया था।

टॅग्स :परमबीर सिंहSachin Wajeअनिल देशमुखउद्धव ठाकरेआदित्य ठाकरेसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?