लाइव न्यूज़ :

विवादित धर्मगुरू राधे मां और उनके समर्थकों पर पत्रकार से मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 12:01 IST

पत्रकार ने बताया कि उनको राधे मां के कार्यक्रम में कवरेज के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कार्यक्रम के बाद राधे मां से सवाल पूछे तो वो भड़क गई...

Open in App
ठळक मुद्देविवाद पानीपत के सनौली रोड स्थित बलजीत नगर के पास रविवार रात को राधे मां के कार्यक्रम के दौरान हुआ था।पुलिस ने राधे मां व उसके समर्थकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्रकार ने बताया कि राधे मां से सवाल पूछने पर तो वो भड़क गई।

विवादित धर्मगुरु राधे मां और उनके कई समर्थकों के खिलाफ पानीपत पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर मारपीट और अपहरण के प्रयास का आरोप लगा है। विवाद पानीपत के सनौली रोड स्थित बलजीत नगर के पास रविवार रात को राधे मां के कार्यक्रम के दौरान हुआ था।

पानीपत के सनौली रोड पर बलजीत नगर के पास धार्मिक कार्यक्रम में पहुंची राधे मां से सवाल पूछने पर एक न्यूज चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछ जाने पर राधे मां और उनके समर्थक भड़क गए। उन लोगों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर कैमरा तोड़ दिया और मारने की धमकी दे जबरन गाड़ी में डाल अपहरण का प्रयास किया।

पुलिस ने राधे मां व उसके समर्थकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्रकार ने बताया कि उनको राधे मां के कार्यक्रम में कवरेज के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कार्यक्रम के बाद राधे मां से सवाल पूछे तो वो भड़क गई। उसके भड़कते ही समर्थकों ने पत्रकार का कैमरा तोड़ दिया। उसके साथ मारपीट की गई।पत्रकार को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर उसका अपहरण तक करने का प्रयास किया। वहां खड़े पुलिस के कर्मचारियों ने उसको बचाया। एसपी सुमित कुमार ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया