लाइव न्यूज़ :

पंढरपुर विस उपचुनाव : शुरुआत में पिछड़ने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने बनायी बढ़त

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:56 IST

Open in App

पुणे, दो मई महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में पंढरपुर-मंगलवेढ़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना में शुरुआत में पीछे होने के बाद भाजपा प्रत्याशी समाधान अवताडे ने राकांपा के अपने निकट प्रतिद्वंद्वी से बढ़त बना ली है।

जिले के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘‘नौवें दौर की मतगणना के अंत में राकांपा उम्मीदवार भागीरथ भालके ने 24,027 मत हासिल किए जबकि भाजपा के अवताडे को 26,255 मत मिले यानी वह 2,228 मतों से आगे चल रहे हैं।’’

उपचुनाव में राकांपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। राकांपा विधायक भारत भालके की गत वर्ष नवंबर में कोविड-19 के कारण मौत होने से इस सीट पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दिवंगत विधायक के बेटे भागीरथ भालके को प्रत्याशी बनाया जबकि भाजपा ने समाधान अवताडे को प्रत्याशी बनाया जिन्होंने निर्दलीय के तौर पर 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और 2014 में शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि यह उपचुनाव महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस की लोकप्रियता की परीक्षा होगी।

सोलापुर के जिलाधीश मिलिंद शमभरकर ने बताया कि मतगणना के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी सुरक्षा नियमों और दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि धारा 144 लागू है और मतगणना केंद्रों के बाहर कोई विजय समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो