लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर्स खुलासा! एयरटेल मालिक के बेटे और PVR सिनेमा के मालिक सहित कईयों के नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 21, 2018 10:40 IST

पनामा पेपर्स को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उनकी अपनी जांच में कई भारतियों के नाम अस लिस्ट में शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: पनामा पेपर्स को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उनकी अपनी जांच में कई भारतियों के नाम अस लिस्ट में शामिल हैं। 2016 में इससे पहले  इंडियन एक्सप्रेस अंतरराष्ट्रीय खोजी पत्रकारों के संगठन आइसीजे के साथ मिलकर पनामा पेपर्स को लेकर बड़े खुलासे कर देश में भूचाल ला चुका है।

 उस समय अभिनेता अमिताभ बच्चन समेत कई सितारों के नाम सामने आए थे। ऐसे में अब दो साल बाद ये मामला फिर से सामने आया है। खबर के अनुसार इस मामले में इस बार कुल 1.2 मिलियन नई फाइलें लीक हुईं हैं। खबर के अनुसार इस नए खुलासे में पीवीआर सिनेमा के मालिक बिजली परिवार का नाम सामने आया है। इतना ही नहीं सिनेमा के मालिक अजय बिजली, उनकी पत्नी सेलेना और पुत्र आमेर ने ऑफशोर कंपनियां बनाकर यूके में प्रापर्टी का संचालन का खुलासा हुआ है। 

साथ ही एयरटेल कंपनी के मालिक के बेटे का नाम भी इस बार के खुलासे में सामने आया है। खुलासे में अन्य प्रमुख हस्तियों में एयरटेल के मालिक सुनील मित्तल के बेटे केविन भारती मित्तल का भी नाम सामने आया है। केविन हाइक मैसेंजर के सीईओ हैं। इसके अलावा एशियन पेंट्स के प्रमोटर अश्विन दानी के बेटे जलज दानी के नाम भी दस्तावेजों में सामने आए हैं।

जानें क्या है मामला

बता दें कि 2016 में जब पनामा पेपर्स को लेकर खुलासा हुआ था तो उसका असर भी देखने को मिला। पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद अब तक भारत में 58 से अधिक सर्च और संपत्ति जब्त की कार्रवाई हो चुकी है। 

टॅग्स :एयरटेलइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह