लाइव न्यूज़ :

पालघर जिला परिषद उपचुनाव: शिवसेना ने किया 5 सीट पर कब्जा, कांग्रेस का खाता नहीं खुला, जानिए एनसीपी और भाजपा का हाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 6, 2021 21:55 IST

Palghar Zilla Parishad by-election: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार-चार सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देकुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए।उपचुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।भाजपा और बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) को तीन-तीन सीटें मिलीं।

पालघरः महाराष्ट्र में पालघर जिला परिषद (जेपी) की 15 रिक्त सीटों पर हुए उपचुनाव में शिवसेना ने बुधवार को पांच सीटें जीतीं, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार-चार सीटें मिलीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

पालघर के जिलाधिकारी एवं चुनाव अधिकारी माणिक गुरसाल ने बताया कि मंगलवार को हुए उपचुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली, जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती और एक निर्दलीय भी निर्वाचित हुआ। उन्होंने कहा कि पालघर जिला पंचायत के अधिकार क्षेत्र में आने वाली पंचायत समितियों की 14 रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में शिवसेना को पांच सीटें मिलीं, जबकि भाजपा और बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) को तीन-तीन सीटें मिलीं।

गुरसाल ने कहा कि राकांपा को दो सीटें मिलीं और एक सीट महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को मिली। पंचायत समिति उपचुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट जीतने में नाकाम रही। जिला पंचायत (15) और पंचायत समितियों (14) की रिक्त सीटों को भरने के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था और बुधवार को मतगणना हुई।

ये सीटें पहले ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थीं, जो उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद खाली हो गईं थी। उच्चतम न्यायालय ने इस साल मार्च में महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। छह जिला पंचायतें - धुले, नंदुरबार, अकोला, वाशिम, नागपुर, पालघर - और उनके अधीन आने वाली 38 पंचायत समितियां उच्चतम न्यायालय के फैसले से प्रभावित हुई थीं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशरद पवारसोनिया गाँधीदेवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेराहुल गांधीउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos