लाइव न्यूज़ :

पालघर लिंचिंग: अदालत ने दो प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने का आदेश दिया

By भाषा | Updated: August 28, 2021 16:57 IST

Open in App

महाराष्ट्र की एक विशेष अदालत ने अप्रैल 2020 में पालघर जिले में दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में दर्ज दो प्राथमिकियों को एक साथ जोड़ने का आदेश दिया है ताकि समय और संसाधनों की बर्बादी और विभिन्न मुकदमों से बचा जा सके। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश गुप्ता ने अभियोजन पक्ष की ओर से दायर एक अर्जी के आधार पर 12 अगस्त को दो प्राथमिकियों को मिलाने का आदेश दिया था। शनिवार को आदेश की प्रति उपलब्ध कराई गई। अदालत ने कहा, ''न्यायहित में और समय व संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी तथा मुकदमों की बहुलता से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की अमितभाई अनिलचंद्र शाह बनाम सीबीआई मामले में की गई टिप्पणियों के मद्देनजर सुनवाई संयुक्त रूप से करना उचित और वैध होगा।'' गौरतलब है कि 16 अप्रैल, 2020 को मुंबई से 140 किलोमीटर दूर पालघर जिले के गडचिंचले में भीड़ ने बच्चा चोरी के संदेह में दो साधु चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरी (70) और सुशीलगिरी महाराज (35) व उनके ड्राइवर नीलेश तेलगड़े (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट