लाइव न्यूज़ :

पलानीस्वामी ने किसानों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की, द्रमुक को बताया ‘कॉरपोरेट कंपनी’

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:44 IST

Open in App

तिरुपुर (तमिलनाडु), 12 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब से किसानों को 24 घंटे ‘तीन फेज’ की बिजली मिलेगी।

उडुमलाईपेट्टाई में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ दल के सह-समन्वयक’ पलानीस्वामी ने द्रमुक पर हमला करते हुए उसे ‘कॉरपोरेट कंपनी’ करार दिया।

पलानीस्वामी ने राज्य सरकार के भाजपा नीत केंद्र सरकार के अधीन होने के द्रमुक के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी केंद्र की विभिन्न सरकारों की गुलामी करती रही है।

जिले के किसानों के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने खेतों में ‘पंपसेट’ चलाने के लिए 24 घंटे ‘तीन फेज’ की बिजली देने का अनुरोध किया था।

उन्होंने घोषणा की, ‘‘उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए अम्मा की सरकार किसानों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पंपसेट के लिए 24 घंटे ‘तीन फेज’ की बिजली देगी।’’

उल्लेखनीय है कि इस समय राज्य में कावेरी डेल्टा के जिलों में ‘पंपसेट’ चलाने के लिए 12 घंटे ‘तीन फेज’ की बिजली मिलती है जबकि गैर डेल्टा क्षेत्रों में यह अवधि छह घंटे है।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘यह मेरे नेतृत्व में अम्मा की सरकार है जो योजनाओं को घोषणा होने के तुरंत बाद लागू करती है। द्रमुक राजनीतिक पार्टी नहीं है। वह कॉरपोरेट कंपनी है जिसके अध्यक्ष स्टालिन हैं एवं परिवार के सदस्य उदयनिधि, कनिमोई और दयानिधि निदेशक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर