लॉकडाउन में ढील के चलते मछली पकड़ने गई दो नावों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी, मछुआरा जख्मी

By भाषा | Published: April 13, 2020 05:47 AM2020-04-13T05:47:24+5:302020-04-13T05:47:24+5:30

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो नौकाएं संभवत: आईएमबीएल पार कर गई थीं जहां उनका सामना पाकिस्तानी नौसेना से हो गया और उन्होंने गोलीबारी की। हमें सूचना मिली है कि एक मछुआरा घायल हुआ है।’’

Pakistani soldiers fired on two boats off the coast of Gujarat, fisherman injured | लॉकडाउन में ढील के चलते मछली पकड़ने गई दो नावों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी, मछुआरा जख्मी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (Image Source: Pixabay)

Highlightsगुजरात में ओखा तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री रेखा (आईएमबीएल) के पास रविवार की शाम को पाकिस्तानी नौसेना द्वारा दो नावों पर की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया।देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा के मछली मारने वाले दोनों नौकाओं ने संभवत: रविवार की शाम को आईएमबीएल पार कर लिया था जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना के कर्मियों ने उन पर गोलीबारी की।

गुजरात में ओखा तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री रेखा (आईएमबीएल) के पास रविवार की शाम को पाकिस्तानी नौसेना द्वारा दो नावों पर की गई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरा घायल हो गया।

देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने कहा कि देवभूमि द्वारका जिले के ओखा के मछली मारने वाले दोनों नौकाओं ने संभवत: रविवार की शाम को आईएमबीएल पार कर लिया था जिसके बाद पाकिस्तानी नौसेना के कर्मियों ने उन पर गोलीबारी की जिसमें एक मछुआरा घायल हो गया।

आनंद ने कहा, ‘‘दो नौकाएं संभवत: आईएमबीएल पार कर गई थीं जहां उनका सामना पाकिस्तानी नौसेना से हो गया और उन्होंने गोलीबारी की। हमें सूचना मिली है कि एक मछुआरा घायल हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मछुआरों ने भारतीय तटरक्षक बल को रेडियो सेट पर सहायता के लिए कॉल किया। तटरक्षक बल ने संवाद के सामान्य चैनल से अपने पाकिस्तानी समकक्ष से संपर्क किया। पाकिस्तान की नौसेना ने पुष्टि की कि उन्होंने दो नौकाओं को जब्त किया है।

इसके बाद तटरक्षक बल ने वापस नौकाओं को लाने के लिए अपना पोत ‘अरिंजय’ भेजा।’’ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच गुजरात सरकार ने शनिवार को मत्स्य उद्योग को काम करने की अनुमति दे दी।

Web Title: Pakistani soldiers fired on two boats off the coast of Gujarat, fisherman injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे