लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हिज्बुल और जैश के नेतृत्व के सफाए के दावों के बीच पाकिस्तान ने अल कायदा को फिर से जीवित किया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 28, 2020 21:05 IST

खालिद इब्राहिम को कश्मीर में अल कायदा की कमान सौंपी गई है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने आईएस के नए कमांडर के बारे में किसी प्रकार की ज्यादा जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि वे भी अपने पूर्ववर्ती कमांडरों की तरह जल्द ही मारा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसाल के शुरुआत में ही दक्षिणी कश्मीर में हिज्बुल को तगड़ा झटका लगा है।हिजबुल कमांडर हम्माद खान समेत अब तक संगठन के नौ आतंकी मारे जा चुके हैं।

कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन तथा जैश-ए-मुहम्मद के शीर्ष नेतृत्व के सफाए का दावा कर रहे सुरक्षाधिकारियों के पांव तले से उस समय जमीन खिसकी है जब पाकिस्तान ने एक गहरी चाल चलते हुए कश्मीर में उस अल कायदा को पुनजीर्वित करने की कवायद आरंभ कर दी जिसके सफाए का दावा सुरक्षाबल पिछले कुछ महीनों से कर रहे थे।

यह सच है कि साल के शुरुआत में ही दक्षिणी कश्मीर में हिज्बुल को तगड़ा झटका लगा है। हिजबुल कमांडर हम्माद खान समेत अब तक संगठन के नौ आतंकी मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग टीम पर हमला करने वाले आतंकी को तीन घंटे के भीतर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के आरवानी में सोमवार की देर शाम मुठभेड़ में मार गिराया गया। मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। इसमें एक जवान भी घायल हो गया था।

इसी के साथ ही तीन मुठभेड़ों में जैश-ए-मुहम्मद के करीब नौ शीर्ष आतंकियों को मार गिराने के बाद सेना ने दावा कर खुशी जताई थी कि इस संगठन की कमर तोड़ दी गई है और अब कश्मीर में बचे हुए करीब 125 आतंकियों के सफाए का अभियान देड़ा जाएगा। पर अब फिर से अल कायदा को कश्मीर में खड़ा करने की पाकिस्तान की कवायद सभी को परेशान करने वाली है।

सूचनाओं के मुताबिक, खालिद इब्राहिम को कश्मीर में अल कायदा की कमान सौंपी गई है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों ने आईएस के नए कमांडर के बारे में किसी प्रकार की ज्यादा जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि वे भी अपने पूर्ववर्ती कमांडरों की तरह जल्द ही मारा जाएगा।

याद रहे जम्मू कश्मीर में अंसार-गजवातुल-हिंद की नींव हिज्बुल मुजाहिदीन से अलग होने वाले आतंकी जाकिर मूसा ने वर्ष 2017 में रखी थी। मूसा 23 मई 2019 को दक्षिण कश्मीर के डांडस त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उसकी मौत के बाद अल-कायदा ने अंसार-गजवातुल-हिंद की कमांडर हमीद ललहारी उर्फ हारून अब्बास को सौंपी थी। 

ललहारी 22 अक्तूबर को अवंतीपोरा के पास अपने दो साथियों संग सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। अल हूर के मुताबिक खालिद इब्राहिम के साथ उसके दो डिप्टी भी तैनात किए गए हैं। अल हूर ने खालिद की नियुक्ति का एलान सोशल मीडिया पर किया है।

इब्राहिम को कश्मीर में अल कायदा का नया कमांडर बनाए जाने पर जम्मू कश्मीर पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियां खालिद के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए अपने तंत्र का इस्तेमाल कर रही हैं। कोई भी वरिष्ठ सुरक्षाधिकारी अभी इस मुद्दे पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं। लेकिन यह दावा जरूर कर रहे हैं कि खालिद अगर कश्मीर में है तो वह जल्द ही मूसा और ललहारी की तरह मारा जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मदलोकमत समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो