लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी के निधन पर गम में डूबा पाकिस्तान, लोगों ने कुछ ऐसे बयां किया दुख

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 16, 2018 19:52 IST

Atal Bihari Vajpayee Death: पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि हमने एक विश्वासी इंसान को खो दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्तः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को निधन हो गया। उनके निधन पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी उन्हें याद कर रहा है और एक बड़ी क्षति बता रहा है। उनका कहना है कि हमने एक विश्वासी इंसान को खो दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार ने ट्वीट कर कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी साहब की आत्मा को शांति मिले। भारतीय के ऐसे प्रधान मंत्री जिन्होंने सदा-ए-सरहद बस के जरिए दोस्ती का संदेश लाहौर की यात्रा की और दोस्ती का संदेश दिया। वह भारत और पाकिस्तान के खूनी इतिहास से आगे बढ़ दोस्त बने। उनके परिवार के लिए दुआ और संवेदना।'

पाक के सय्यैद हसन शाह ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व भारतीय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे। अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि। अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती के लिए कुछ अच्छे कदम उठाए। हम हमेशा उन्हें "अच्छे विश्वासी व्यक्ति" के रूप में याद करते हैं।' 

एक अन्य ट्वीटर यूजर ने कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी भारत-पाक शांति के असली समर्थक और प्रतीक थे। भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और द्विपक्षीय व्यापार बहाल करने के उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें श्रद्धांजलि।'पाकिस्तान के मोहम्मद अकीब इरशाद ने ट्वीट कर कहा, 'भारत के पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुखी हूं। उन्होंने हमेशा पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखने की कोशिश की है।'

आपको बता दें, अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी अंतिम सांस दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ली। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद पल में सभी की आंखें नम हैं। उन्हें एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। पिछले दो दिनों से लगातार उनकी तबीयत में गिरावट देखी जा रही थी। 

आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता है।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा दो बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। 

अटल जी अपनी सात्विक राजनीति और संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। उनके भाषणों का ऐसा जादू कि लोग सुनते ही रहना चाहते हैं। वाजपेयी ने तबीयत के चलते कई साल पहले सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीपाकिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन