लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा- अपनी भलाई चाहता है तो पाकिस्तान आतंकवाद त्यागे

By भाषा | Updated: October 26, 2019 00:43 IST

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आतंकवाद के विषय पर हमारी सोच स्वभाविक रूप से उसके मौजूदा अधिकेंद्र पाकिस्तान की ओर जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को आतंकवाद का ‘मौजूदा अधिकेंद्र ’ करार देते हुए भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को अपनी, पड़ोसियों और दुनिया की भलाई के लिए निर्णायक ढंग से आतंकवाद को त्याग देना चाहिए। गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 18 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आतंकवाद न केवल अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए बल्कि 120 सदस्यीय इस संगठन के मूल सिद्धांतों के लिए भी एक सबसे बड़ा विनाशकारी खतरा है।

पाकिस्तान को आतंकवाद का ‘मौजूदा अधिकेंद्र ’ करार देते हुए भारत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को अपनी, पड़ोसियों और दुनिया की भलाई के लिए निर्णायक ढंग से आतंकवाद को त्याग देना चाहिए। यहां गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 18 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि आतंकवाद न केवल अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए बल्कि 120 सदस्यीय इस संगठन के मूल सिद्धांतों के लिए भी एक सबसे बड़ा विनाशकारी खतरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आतंकवाद के विषय पर हमारी सोच स्वभाविक रूप से उसके मौजूदा अधिकेंद्र पाकिस्तान की ओर जाती है।’’ उपराष्ट्रपति ने भारत के अभिन्न हिस्से जम्मू कश्मीर समेत अपने पड़ोसियों के विरूद्ध सीमापार से आतंकवाद चलाने की पाकिस्तान की पुरानी नीति को एक बार फिर सही ठहराने के लिए इस इस मंच का दुरूपयोग करने को लेकर अफसोस भी प्रकट किया।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘‘ वाकई, हम पाकिस्तान के आचरण के संदर्भ में इस गहरी चिंता को लेकर बड़े क्षेत्र की बात करते हैं। गुटनिरपेक्ष आंदोलन में हम सभी अपने विकास लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने पर केंद्रित हैं। पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय समुदाय का विश्वास जीतने के लिए स्पष्ट रूप से काफी कुछ करने की जरूरत है। उसे अपनी, पड़ोसियों और दुनिया की भलाई के लिए आतंकवाद को त्यागने का फैसला करना चाहिए।’’

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?