लाइव न्यूज़ :

करतापुर गलियारे पर भारत के साथ दूसरी बैठक के लिए 14 जुलाई का प्रस्ताव रखा पाक ने

By भाषा | Updated: July 2, 2019 20:58 IST

सिख धर्म की नींव रखने वाले गुरु नानक देव ने 1522 ईंसवी में करतारपुर साहिब की स्थापना की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज (मंगलवार) भारत को जानकारी दी कि करतारपुर गलियारे के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने और संबंधित तकनीकी मुद्दों के मसौदा समझौते पर चर्चा के लिए दूसरी बैठक वाघा पर 14 जुलाई 2019 को होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय ने कहा था कि बैठक ‘‘लाभदायक’’ रही और चर्चा‘‘सौहार्दपूर्ण माहौल’’ में हुई।भारत ने करतारपुर गलियारे पर पाकिस्तान द्वारा नियुक्त एक समिति में कई खालिस्तानी अलगाववादियों की मौजूदगी पर अपनी चिंता जताई थी। 

पाकिस्तान ने मंगलवार को करतारपुर गलियारे के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने तथा संबंधित तकनीकी मुद्दों के मसौदा समझौते पर चर्चा के लिए भारत के साथ दूसरी बैठक के लिए 14 जुलाई का प्रस्ताव रखा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में मौजूद डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और भारतीय सिख श्रद्धालुओं के वीजा मुक्त आवागमन में मदद करेगा क्योंकि श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल परमिट लेना होगा।

सिख धर्म की नींव रखने वाले गुरु नानक देव ने 1522 ईंसवी में करतारपुर साहिब की स्थापना की थी। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज (मंगलवार) भारत को जानकारी दी कि करतारपुर गलियारे के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने और संबंधित तकनीकी मुद्दों के मसौदा समझौते पर चर्चा के लिए दूसरी बैठक वाघा पर 14 जुलाई 2019 को होगी।’’

मंत्रालय ने संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘भारतीय पक्ष से अपने प्रतिनिधिमंडल के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले की शीघ्र प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है ताकि यह सुनिश्चित हो कि गलियारे से नवंबर 2019 में गुरु नानक देवजी के 550वीं जयन्ती समारोह के लिए उचित समय पर आवागमन शुरू हो।

अटारी पर ऐतिहासिक गलियारे के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देने के लिए भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों की पहली बैठक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा में किये गये आतंकी हमले के बाद मार्च में द्विपक्षीय तनाव के साये में हुई थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि बैठक ‘‘लाभदायक’’ रही और चर्चा‘‘सौहार्दपूर्ण माहौल’’ में हुई। भारत ने करतारपुर गलियारे पर पाकिस्तान द्वारा नियुक्त एक समिति में कई खालिस्तानी अलगाववादियों की मौजूदगी पर अपनी चिंता जताई थी। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब