लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ऐसा देश है, जहां बच्चों को आतंकवादी समूहों में भर्ती किया जाता है, हिंसक उग्रवादी विचारधारा से दीक्षित किया जाता हैः भारत

By भाषा | Updated: October 11, 2019 16:02 IST

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पॉलोमी त्रिपाठी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने फर्जी कहानी पेश कर और ‘‘हमारे देश के आंतरिक मामलों का अवांछित उल्लेख कर’’ समिति का ध्यान भटकाने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपाठी बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की निवर्तमान राजदूत मलीहा लोधी द्वारा समिति में की गई टिप्पणी का जवाब दे रही थीं।जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त की रिपोर्ट का भी जिक्र किया था।

भारत ने जम्मू-कश्मीर में रहने वाले बच्चों के बारे में ‘‘गलत बाते पेश’’ करने पर पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान युवाओं में हिंसक कट्टरपंथी विचारधाराएं पैदा कर उन्हें उकसाता है और उन्हें आतंकी समूहों में भर्ती करता है।

‘बाल अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण’ पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति के सत्र को गुरुवार को संबोधित करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की प्रथम सचिव पॉलोमी त्रिपाठी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि एक प्रतिनिधिमंडल ने फर्जी कहानी पेश कर और ‘‘हमारे देश के आंतरिक मामलों का अवांछित उल्लेख कर’’ समिति का ध्यान भटकाने की कोशिश की है।

त्रिपाठी बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की निवर्तमान राजदूत मलीहा लोधी द्वारा समिति में की गई टिप्पणी का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को उठाया था और अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निरस्त करने के बाद राज्य में बच्चों की स्थिति के बारे में जिक्र किया था।

लोधी ने अपने बयान में जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त की रिपोर्ट का भी जिक्र किया था। पाकिस्तान पर हमला करते हुए, त्रिपाठी ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा देश है, जहां बच्चों को हिंसक उग्रवादी विचारधारा से दीक्षित किया जाता है और आतंकवादी समूहों में उनकी भर्ती की जाती है।

उन बच्चों से न सिर्फ उनका भविष्य छीना जाता है, बल्कि सीमा पर के बच्चों का भविष्य भी खतरे में डाला जाता है। ’’ उन्होंने पूछा, ‘‘यह मासूम बच्चों की स्वतंत्रता का हनन और उनके अधिकारों का उल्लंघन नहीं है, तो और क्या है?’’ 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरपाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं