लाइव न्यूज़ :

ब्लैक लिस्ट होने से डरा पाकिस्तान, दिखाने के लिए गिरफ्तार किए हाफिज के 4 आतंकी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 11, 2019 06:18 IST

पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए लश्कर ए तैय्यबा और जमात उद दावा के इन आतंकियों की पहचान हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपेरिस में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक से पहले पाकिस्तान ने सभी देशों के दिखाने के लिए एक कदम उठाया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने लश्कर ए तैय्यबा और जमात उद दावा के कुछ आतंकियों को टेरर फंडिंग में गिरफ्तार किया है।

पेरिस में होने वाली फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक से  पहले पाकिस्तान ने सभी देशों के दिखाने के लिए एक कदम उठाया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने लश्कर ए तैय्यबा और जमात उद दावा के कुछ आतंकियों को टेरर फंडिंग में गिरफ्तार किया है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से कहा है कि वह इस आंतकियों के खिलाफ केस चलाएगी।

पाकिस्तान में गिरफ्तार किए गए लश्कर ए तैय्यबा और जमात उद दावा के इन आतंकियों की पहचान हो गई है।आतंकियों की पहचान  प्रोफेसर जफर इकबाल, याह्या अजीज, मुहम्मद अशरफ और अब्दुल सलम के रूप में हुई है। खास बात ये है कि एफएटीएफ की बैठक से पहले इन आतंकियों की पहचान पाकिस्तान ने की है।

एफएटीएफ की बैठक फ्रांस की राजधानी पेरिस में 12 से 15 अक्टूबर को होने वाली है। एफएटीएफ पहले ही पाकिस्तान को टेरर फंडिंग और आतंकवार पर ग्रे लिस्ट में डाला हुआ है। खबर के अनुसार अब एफएटीएफ पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने की भी तैयारी कर रहा है।

ऐसे में ब्लैक लिस्ट से पहले इन आतंकियों का गिरफ्तार होना कई सवाल खड़े कर रहा है। काउंटर टेरोरिज्म डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता का कहना है कि प्रतिबंधित संगठन जमात उद दावा और लश्कर ए तैय्यबा के टॉप आतंकादियों को गिरफ्तार किया है। 

सीटीडी का कहना है कि लश्कर-ए-तैय्यबा और जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद पहले से ही लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है।2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमला का मास्टरमाइंड हाफिज सईद 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :इमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?