लाइव न्यूज़ :

जम्मू सीमा पर पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन के जरिए फेंका टिफिन बम, किया गया निष्क्रिय

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 7, 2022 15:37 IST

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की मदद से बच्चों के टिफिन में भेजी गई 5 किलो आईईडी बीएसएफ ने बरामद कर ली है। इससे पहले कि जवान ड्रोन को मार गिराते, सीमा के नजदीक ये टिफिन आईईडी गिरा ड्रोन वापस पाकिस्तान में लौट गया।

Open in App
ठळक मुद्दे सोमवार रात 11 बजे के करीब ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कियायह ड्रोन कानाचक्क सीमा के नजदीक करीब 800 फुट ऊपर उड़ रहा था

जम्मूः पाकिस्तान की सेना ने सोमवार रात ड्रोन के जरिए बमों की एक और डिलीवरी जम्मू सीमा पर की। हालांकि बीएसएफ जवानों द्वारा फायरिंग किए जाने पर ड्रोन वापस भाग गया लेकिन टिफिन बम भारतीय सीमा में फेंक गया जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन की मदद से बच्चों के टिफिन में भेजी गई 5 किलो आईईडी बीएसएफ ने बरामद कर ली है। इससे पहले कि जवान ड्रोन को मार गिराते, सीमा के नजदीक ये टिफिन आईईडी गिरा ड्रोन वापस पाकिस्तान में लौट गया।

सूचना के मुताबिक सोमवार रात 11 बजे के करीब ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही देख लिया। यह ड्रोन कानाचक्क सीमा के नजदीक करीब 800 फुट ऊपर उड़ रहा था। ड्रोन को गिराने के लिए जवानों ने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की परंतु वह सुरक्षित वापस लौटने में सफल रहा। जवानों को आशंका हुई कि ड्रोन जाते समय सीमा पर कुछ फेंक गया है।

तलाशी अभियान के दौरान कानाचक्क सेक्टर में सीमा पर आईईडी बरामद हुई है। यह आईईडी तीन टिफिन बॉक्स में रखी गई थी। बरामदगी के बाद आईईडी को तुरंत निष्क्रिय कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर तीन चुंबकीय आईईडी बम भी मिले। जिनमें अलग-अलग समय के टाइमर सेट किए गए थे। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और तीनों टिफिन बम को निष्क्रिय किया गया।

टॅग्स :Jammuबमपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण